pm modi
जयपुर (कार्यालय संवाददाता ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार शाम जयपुर (Jaipur) में मेगा रोड शो (Mega Road Show) किया। भगवा रंग (Bhagva rang) में रंगे रथ में खड़े होकर प्र.म. मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। मोदी के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) भी जीप में मौजूद रहे। खुली जीप में 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में 1 घंटा 16 मिनट का समय लगा। इस दौरान लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। शाम 6.28 बजे मोदी रथ में सवार होकर सांगानेरी गेट से रोड शो के लिए रवाना हुए। इसके बाद नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट पूर्वमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर रोड शो संपन्न हो गया। शाम 7.38 मिनट पर पीएम मोदी चार किमी का शो करके दोबारा सांगानेरी गेट पहुंचे। यहां पूर्वमुखी हनुमान मंदिर में झुककर धोक लगाई और सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
4 किमी का पूरा रोड शो किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में रहा हालांकि आदर्श नगर और हवामहल विधानसभा (vidhansabha) क्षेत्र से लगते हुए भी गुजरा। जयपुर में मोदी का यह पहला रोड शो है।
जयपुर में प्रधानमंत्री का पहला रोड शो
यह पहला मौका है, जब जयपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ । रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया।
इससे पहले मोदी ने जयपुर में रोड शो नहीं किया। पीएम मोदी ने पिछले चुनावों में जयपुर में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, इस बार भी पीएम मोदी की जयपुर में 25 सितंबर को सभा हुई थी। पीएम को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। जिन बाजारों से मोदी का काफिला निकला वहां सड़क जनता से अटी पड़ी थी । जनता मोदी-मोदी का नारा लगाती रही और मोदी हाथ जोड़कर व हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए।
सीपी जोशी के अलावा रथ में किसी अन्य नेता को जगह नहीं दी गई। जोशी को रथ में जगह देकर मोदी संदेश दे गए कि भाजपा में संगठन सर्वोपरी है। अन्य नेता मोदी के काफिले के पीछे पैदल चलते नजर आए। इस दौरान भाजपा के कई प्रत्याशी भी मौजूद रहे। हवामहल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य हाथ में हनुमानजी की गदा लेकर रोड शो में पहुंचे। मोदी के स्वागत के लिए परकोटा को भगवा रंग से रंगा गया। बेरिकेड्स पर भगवा रंग का कपड़ा लगाया गया तो जगह-जगह भगवा रंग गुब्बारों से बाजारों को सजाया गया। यही नहीं कई मोदी समर्थक व जनता भी भगवा रंग में दिखे। पूरे शहर में भाजपा के झंडे नजर आए।
Editorial

Editorial

Next Story