✕
कोलकाता में एक लाख लोग करेंगे गीता पाठ
By EditorialPublished on
कोलकाता (Kolkata) में इस साल गीता पाठ (Geeta lesson) का बड़ा आयोजन (events) होने वाला है। इस दौरान यहां पर एक लाख लोग गीता (Geeta) के श्लोकों का पाठ करेंगे। यह आयोजन तीन हिंदू संगठन (Hindu organizations) मिलकर कर रहे हैं।

x
कोलकाता (एजेंसी)। कोलकाता (Kolkata) में इस साल गीता पाठ (Geeta lesson) का बड़ा आयोजन (events) होने वाला है। इस दौरान यहां पर एक लाख लोग गीता (Geeta) के श्लोकों का पाठ करेंगे। यह आयोजन तीन हिंदू संगठन (Hindu organizations) मिलकर कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि 2024 चुनाव (Election)से पहले यहां हिंदू वोटरों (हिंदू वोटरों) में सेंध लगाने के लिए भाजपा (BJP) इस इवेंट का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया है। प्र.म. मोदी को आमंत्रित करने पहुंचे आयोजनकर्ताओं के साथ मजूमदार भी पहुंचे थे। सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्र. म. मोदी (P.M. Modi) ने इस आयोजन का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 24 दिसंबर को ब्रिगेड परेड ग्राउंड कोलकाता में होने वाला है। कोलकाता लौटने के बाद मजूमदार ने दावा किया कि भाजपा इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा आयोजन से जुड़े लोग सभी दलों के विधायकों को निमंत्रित करेंगे। इसमें मुख्मयंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर टिप्पणी भी की है।
टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि गीता के श्लोकों का पाठ लोगों के लिए तो अच्छा है। लेकिन भाजपा को इससे चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। बंगाल में इस तरह का यह पहला आयोजन है।
इसे आयोजित करने वाले संगठन भारतीय संस्कृत परिषद, सनातन संस्कृति संसद और मोतीलाल तीर्थ सेवा मिशन आश्रम हैं। इनमें से दो संगठनों ने इस साल फरवरी में बंगाल के नाडिया जिले में कुंभ मेले का आयोजन किया था। वहीं, सनातन संस्कृति संसद के अध्यक्ष प्रदीप्तानंद ने कहाकि दिसंबर में होने वाले इस कार्यक्रम में सभी भारतीय आ सकते हैं। इसका राजनीति या हिंदुत्व से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
- Kolkata Geeta Path Hindu Organizations Prime Minister Narendra Modi Mamata Banerjee Trinamool Congress Cultural Event Religious Gathering Bengal Politics Kolkata Event Geeta Recitation Hindu Community Prime Minister Modi Mamata Banerjee Presence Trinamool Congress Response Cultural Gathering Bengal Politics Impact Religious Unity Geeta Shlokas Brigade Parade Ground Motilal Teerth Seva Mission Sanskrit Culture Nadiya Kumbh Mela December Celebration Kolkata Geeta Path Event

Editorial
Next Story
Related News
X
