yogi
चित्तौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता)। उत्तर प्रदेश (utter pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि राम राज्य की कल्पना यूपी (UP) में होती है और कर्फ्यू राजस्थान में लगता है। जहां संत सुरक्षित नहीं है, वहीं धार्मिक आयोजनों पर कांग्रेस सरकार (Congress government) द्वारा रोक लगाई जाती है, ऐसी स्थिति से उबरने के लिये आगामी विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) में भाजपा (BJP) को प्रचण्ड बहुमत देकर डबल इंजन की सरकार (double engine government) बनाने पर ही प्रदेश का विकास संभव होगा ।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को शहर के नाणी सीटी सेंटर में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के माफिया राज पर रोक लगाने का काम तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत
(Bhairo Singh Shekhawat)
ने शुरू किया था, जिसको वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने आगे बढाया लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि कन्हैया हत्याकांड पर सरकार मौन रही, खनन, वन व अपराध माफिया प्रदेश में पर्याय बन चुके है, लेकिन यूपी में जब ऐसे हालात थे तो नया अनुसंधान कर बुलडोजर के माध्यम से अपराधियों को रौंदने के साथ उनकी सम्पत्ति जब्त कर गरीब के लिये घर बनाये गये, इसलिये माफिया का इलाज डबल इंजन की सरकार से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अलगाववाद दिया, लेकिन मोदी ने पूरे देश को जोड़कर नया समाधान देते हुए नये भारत का सपना साकार किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को भरपूर समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने से ही राम राज्य
(Ram Rajya)
का आंनद मिल पायेगा। उन्होंने महाराणा सांगा, प्रताप, रानी पद्मिनी, मीरा बाई और जौहर की वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का नया इतिहास रचेगा। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम के 22 जनवरी को विराजित होने की जानकारी देते हुए सभी को श्रीराम दर्शन के लिये अयोध्या आगमन का भाव भरा आमंत्रण दिया। योगी के सभा स्थल मंच पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, प्रत्याशी राजवी, श्रवण सिंह राव, रघु शर्मा, राव नरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। योगी के आने से पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने इस चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के लिये भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना होगा। इस दौरान मंच पर कालिका माता मंदिर के महंत रामनारायण पुरी, जगन्नाथ भारती, विनोद जी यति, विजयपुर वैष्णव दास महाराज, हेमंत लांबा, विधायक ललित ओस्तवाल, उत्तरप्रदेश विधायक धीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह भाटी, प्रधान देवेंद्र कंवर, वीणा दशोरा, डॉ आई एम सेठिया, सागर सोनी, गोपाल चौबे, राजकुमार सुखवाल, राजमल सुखवाल, गोपाल सिंह राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, महेश ईनाणी, गोविंद काबरा, नीरू अहीर, हरीश ईनाणी, सी पी नामधराणी, संजू लङ्का, सुरेश गाडरी, रतन लाल गाडरी, राव नरेंद्र सिंह, गौरव त्यागी, नरेंद्र पोखरना, मुकेश गुर्जर, विनोद चपलोत, अर्जुन बैरवा, मनोज पारीक आदि उपस्थित थे। सभा के दौरान एक समर्थक द्वारा चंद्रभानसिंह आक्या के पक्ष में नारेबाजी पर हाथापाई की नौबत आ गई।
डूंगरपुर । योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को डूंगरपुर शहर (Dungarpur city) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भाजपा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा के समर्थन में सभा कर कहा कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने प्रदेश को जो विकास की राह पर अग्रसर किया था, उसे वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार, अराजकता, महंगाई, युवाओं के साथ धोखाधड़ी, माफिया के हवाले कर प्रदेश का तानाबाना बिगाड़ दिया । योगी आदित्यनाथ का पुलिस लाइन हेलिपैड़ पर पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्द्धनसिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद वह सीधे स्पोट्र्स कोम्प्लेक्स सभा स्थल पहुंचे, जहां पर जय श्री राम व भारत माता की जय के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठाए सभा स्थल पर योगी आदित्यनाथ का उर्पणा सामूहिक माल्यार्पण व डूंगरपुर मानचित्र का आवक्ष पार्टी पदाधिकारियों ने भेंट किया।
सभा में बंशीलाल कटारा ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। संचालन महामंत्री धनपाल जैन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की अनुशासन हीनता खुल कर सामने आई जिसके चलते मीडिया प्रतिनिधियों को कवरेज करने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार बार टोकने के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ । कार्यकर्ताओं की अव्यवस्था के चलते पिछले क्रम में बैठे लोगों भी मंच व योगी को देखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। योगी प्रकाशनाथ, गुजरात के नितिन पटेल, पूर्व राज्य सभा सांसद हर्षवर्धनसिंह, सभापति अमृत कलासुआ, उप सभापति सुदर्शन जैन, पूर्व सभापति के गुप्ता सहित भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा तथा भाजयुमो के कार्यकर्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Editorial

Editorial

Next Story