Pratahkal:Ananya, Avishi selected in handball and shreya Cricket National Competition
प्रयागराज । सेन्‍ट मैरीज कॉनवेन्‍ट इण्‍टर कॉलेज, प्रयागराज की छात्रा अनन्‍या सिंह व अविशी तिवारी का चयन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए तथा श्रेया सिंह का चयन राष्‍ट्रीय स्‍कूली खेल प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट (Cricket National Competition) टीम में हुआ है। छात्राओं के इस उपलब्धि के लिए उन्‍हें प्रधानाचार्या सिस्‍टर लिसी द्वारा सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर अपने सम्‍बोधन में प्रधानाचार्या सिस्‍टर लिसी ने बताया कि स्‍कूल गेम्‍स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्‍ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता दिल्‍ली में तथा क्रिकेट प्रतियोगिता पटना खेली जायेगी। सभी खिलाडियों का चयन सीआईएससीई की राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह तीनों चयनित खिलाडी ऑल इंडिया सीआईएससीई की तरफ से प्रतिभागी होंगी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्‍टर लिसी ने तीनों खिलाडियों के साथ ही क्रीडा अध्‍यापक अनुराग शर्मा और मधु को भी बधाई दी।
Editorial

Editorial

Next Story