✕
योगी की आज चित्तौड़, मावली एवं डूंगरपुर में सभा
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रातः 11 बजे चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी (C P Joshi) भी आएंगे। सेतु मार्ग स्थित ईनाणी सिटी सेंटर में दोपहर 11 बजे होने वाली सभा को लेकर जिला अध्यक्ष मिठुलाल जिला प्रवासी प्रभारी हेमंत लांबा, रघु शर्मा, जयवीर राणा, डॉ. आईएम सेठिया, हर्षवर्धन सिंह रूद, रणजीत सिंह भाटी, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत, सुधीर जैन, मनोज पारीक, महेश ईनाणी, शान्तु गुर्जर आदि ने सभा स्थ

x
चित्तौड़गढ़ (प्रात:काल संवाददाता) । उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रातः 11 बजे चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी (C P Joshi) भी आएंगे। सेतु मार्ग स्थित ईनाणी सिटी सेंटर में दोपहर 11 बजे होने वाली सभा को लेकर जिला अध्यक्ष मिठुलाल जिला प्रवासी प्रभारी हेमंत लांबा, रघु शर्मा, जयवीर राणा, डॉ. आईएम सेठिया, हर्षवर्धन सिंह रूद, रणजीत सिंह भाटी, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत, सुधीर जैन, मनोज पारीक, महेश ईनाणी, शान्तु गुर्जर आदि ने सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
हेलीपैड से ईनाणी सिटी सेंटर तक रूट, सभा पांडाल व मंच का जायजा लिया। सी एम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। भाजपा पदाधिकारियों को अलग । अलग कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच पर भाजपा (BJP) के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सीएम योगी की सभा को लेकर विधानसभा (Vidhansabha) क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। योगी जी की सभा में आने के लिए महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर पत्रक एवं पीले चांवल देकर निमंत्रण दिया गया।
मावली । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजय संकल्प सभा डबोक स्थित विद्यापीठ कॉलेज में मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
मावली (Mavli) चुनाव संयोजक दिनेश कावड़िया ने बताया कि मावली भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल और वल्लभनगर भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा मंगलवार को दोपहर 2 बजे विद्यापीठ कॉलेज डबोक में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया, मावली विधानसभा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहेंगे।
डूंगरपुर विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को डूंगरपुर (Dungarpur) पहुंचेंगे। वे शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर भाजपा ने तैयारियां कर ली है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां और भाजपा कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवम्बर मंगलवार को डूंगरपुर आयेगे । मंगलवार को प्रातः 11 बजे शहर के पुलिस लाईन ग्राउंड में योगी आदित्यनाथ का हेलिकोप्टर लैंड करेंगा। इसके बाद में वे सडक मार्ग से रामबोला मठ पहुंचेगे। मठ में भगवान राम के दर्शन के बाद वे महंत हरिकिशोरदास महाराज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ सडक मार्ग से करीब 2 किलोमीटर दूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचेगे। जहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़ी जन सभा को सम्बोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसिया तैनात कर दी गई है, वही सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रचार में जुट गए है।

Editorial
Next Story
Related News
X
