Pratahkal:Sensation created when Woman's Dead Body was found in suitcase

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) निर्माण स्थल के पास सूटकेस में एक महिला का शव (Woman's Dead Body) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा कि मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास मिले सूटकेस से एक महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस को शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास एक संदिग्ध सूटकेस के बारे सूचना मिली थी, जिसके बाद सूटकेस को बरामद किया गया। समाचार एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “पुलिस ने लावारिस पड़े सूटकेस की सूचना मिलने के आधार पर उसे बरामद किया, मेट्रो साइट पर यह सूटकेस बरामद किया गया है।” अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस के अंदर एक महिला के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविक अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, मृतक महिला की पहचान अभी तक उजागर नहीं हो सकी है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच हो सकती है, मगर इसका सही पता फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा। अधिकारी ने बताया, “अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है। महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था। पुलिस आगे की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, अज्ञात हत्यारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story