✕
पेट्रोल-डीजल पर मोदी ने चला बड़ा दांव
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में मंहगे पेट्रोल (petrol) का मुद्दा उठाकर बड़ा दांव चल दिया है। प्र.म. मोदी (P.M. Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) की कीमत की तुलना उत्तर प्रदेश(UP), हरियाणा जैसे भाजपा (BJP) शासित राज्यों से करते हुए यह ऐलान किया कि भाजपा सरकार (BJP Government) बनते ही इसकी समीक्षा की जाएगी।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) का प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में मंहगे पेट्रोल (petrol) का मुद्दा उठाकर बड़ा दांव चल दिया है। प्र.म. मोदी (P.M. Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) की कीमत की तुलना उत्तर प्रदेश(UP), हरियाणा जैसे भाजपा (BJP) शासित राज्यों से करते हुए यह ऐलान किया कि भाजपा सरकार (BJP Government) बनते ही इसकी समीक्षा की जाएगी। हर व्यक्ति को प्रभावित करने वाले इस मुद्दे को प्र.म. मोदी की ओर से उठाए जाने के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (State Chief Minister Ashok Gehlot) ने सफाई दी है। गहलोत ने कहा कि उन्हें इस बात का अहसास है, लेकिन इसके पीछे राजस्व की मजबूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार (Central government) पर टैक्स में हिस्सेदारी घटाने का भी आरोप लगाया।
गहलोत ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य में महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बेसिक एक्साइज में राज्यों की हिस्सेदारी कम कर दी गई है। उन्होंने कहा, वे असत्य बोल रहे हैं। मैं आपको हकीकत बताना चाहूंगा। भारत सरकार | इतना बड़ा खेल खेल रही है समझने की बात है, बेसिक एक्साइज ड्यूटी होती है करोड़ों, अरबों के अंदर । इसका नियम बना हुआ है सब राज्यों में इसका बंटवारा होता है। इन्होंने इसको लगभग खत्म कर दिया। नई एक्साइज ड्यूटी, अडिशनल एक्साइज ड्यूटी और सेस को बढ़ा दिया। वह राज्यों में बंटवारा नहीं होता है। पूरा वह केंद्र का खजाना भर रहे हैं, उससे शासन कर रहे हैं धोखा तो वह दे रहे हैं, जनता को । राज्यों की अपनी मजबूरियां होती हैं। कौन राज्य नहीं चाहेगा कि मेरे यहां कम से कम एक्साइज ड्यूटी लगे। कौन पब्लिक को राहत नहीं देना चाहता ।
गहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश में राजस्थान के मुकाबले पेट्रोल ज्यादा महंगा है, लेकिन वहां से तुलना नहीं की जा रही है, पंजाब और हरियाणा से तुलना की जा रही है, जबकि वहां की स्थिति अलग है। गहलोत ने कहा, हमें मालूम है कि बॉर्डर के एरिया में उस तरह सस्ता है, गंगानगर में मंहगा है। हमें अहसास है, आज नहीं 25 साल से है। चाहे भाजपा सरकार थी या कांग्रेस सरकार, कोई कम नहीं कर पाया। हमारी मजबूरियां है, वरना राजस्व होगा नहीं हमारे पास। ये जो जुमला बोल रहे हैं वह बहुत गलत है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि एक्साइज ड्यूटी कम करके देश चलाएं। यूपीए सरकार में अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ गईं थीं, लेकिन इनकी सरकार आने के बाद तो इतनी कम हो गई। ये चाहते तो 40-50 रू. में ला सकते थे।
ट्रोल-डीजल पर क्या कहा प्र.म. मोदी ने ?
प्र.म. मोदी ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 109 रूपए लीटर है। लेकिन पड़ोस के हरियाणा में 96-97 रूपए होता है। उन्होंने कहा, आप जो 10-12 रूपए ज्यादा दे रहे हैं, यह किसकी तिजोरी में जा रहा है। आपका बस किराया महंगा है, स्कूटर, बाइक चलाना मुश्किल है। यह कांग्रेस की लूट के कारण हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश के लिए पेट्रोल सस्ता किया जिन राज्यों में भाजपा सरकार है वहां जनता को डबल लाभ दिया गया। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकारों ने यह लाभ आपको नहीं दिया, इसे लूट लिया। 3 दिसंबर के बाद जैसे ही भाजपा की सरकार आती है तो बाकी राज्यों की तरह भी राजस्थान में पेट्रोल की रेट की समीक्षा की जाएगी प्र.म. मोदी ने भरतपुर की रैली में कहा यूपी में पेट्रोल 97 रू. के आसपास है, गुजरात में 97 के आसपास है, हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल 97 रूपए का है। लेकिन राजस्थान सरकार 109 रूपए ले रही है। हर लीटर पर 12- 13 रूपए ले रही है।
- Politics Rajasthan Elections Petrol Prices Narendra Modi Ashok Gehlot Fiscal ConstraintsPetrol prices Rajasthan Modi statement Gehlot response Fiscal challenges Rajasthan elections Fuel price comparison BJP government Congress governance Tax distribution Political impact Rajasthan Jaipur Petrol Price Rajasthan

Editorial
Next Story
Related News
X
