✕
नड्डा के रोड शो का भव्य आरंभ देहलीगेट से धीरे-धीरे घटती गई संख्या
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी और ग्रामीण विधानसभा (Vidhansabha) प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड़ शो निकाला। रोड़ शो का शुभारंभ जो भव्य हुआ पर धीरे-धीरे इसकी संख्या घटती गई । टॉउन हॉल से हाथीपोल तक महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने इस रोड़ शो की लाज बचाए रखी। इस रोड़ शो में देहलीगेट तक तो संख्या बनी रही और वहां से धीरे-धीरे संख्या घटने लगी और हाथीपोल तक तो संख्या कम हो गई थी। जेपी नड्डा के इस रोड़ शो का रूट भी दिन में बार-बार बदलता रहा ।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी और ग्रामीण विधानसभा (Vidhansabha) प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड़ शो निकाला। रोड़ शो का शुभारंभ जो भव्य हुआ पर धीरे-धीरे इसकी संख्या घटती गई । टॉउन हॉल से हाथीपोल तक महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने इस रोड़ शो की लाज बचाए रखी। इस रोड़ शो में देहलीगेट तक तो संख्या बनी रही और वहां से धीरे-धीरे संख्या घटने लगी और हाथीपोल तक तो संख्या कम हो गई थी। जेपी नड्डा के इस रोड़ शो का रूट भी दिन में बार-बार बदलता रहा ।
चुनाव प्रचार (Election Campaign) की कड़ी में भाजपा की ओर से शहर और ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक रोड़ शो का आयोजन किया । यह रोड़ शो शाम को 4 बजे नगर निगम से शुरू हुआ। इस रोड़ शो के लिए दोपहर को 3 बजे से ही नगर निगम प्रांगण में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया और शाम चार बजे तक तो अच्छी भीड़ हो गई थी। इसके बाद शाम को करीब पांच बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नगर निगम प्रांगण पहुंचे और रथ पर सवार हुए। जहां पर शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली (Ravindra Shrimali) ने उनका मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहां से सभी रोड़ शो के लिए भाजपा का रथ रवाना हुआ। रथ में शहर विधानसभा प्रत्याशी ताराचंद जैन और ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी फूल सिंह मीणा के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, शहर अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, प्रमोद सामर सहित अन्य नेता सवार हुए और रोड़ शो रवाना हुआ। रोड़ शो में आगे डीजे चल रहा था और इसके पीछे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चल रहे थे और आखिर में जेपी नड्डा का रथ चल रहा था।
टॉउन रोड शो (toun rod sho) में विभिन्न समाजों ने और संस्थानों ने स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी डीजे की धुन पर देश भक्ति के गीतों पर उत्साहित होकर नाच गाते हुए चल रहे थे। जैसे-जैसे रोड शो में चुनावी रथ आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे अलग-अलग स्थान पर स्वागत किया। टॉउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, अश्व बाजार, होते हुए हाथीपोल पर जाकर यह रोड़ शो समाप्त हुआ । मार्ग में विभिन्न समाजों और संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । रोड शो में महिलाओं और युवाओं ने साफे बांधकर भाग लिया। नड्डा के रोड़ शो की शुरूआत में तो अच्छी भीड़ जुटाई थी। युवा मोर्चा की ओर से भी युवाओं की अच्छी संख्या आई और महिला मोर्चा की ओर से भी अच्छी संख्या आई। टॉउन हॉल से रवाना होकर यह रोड़ शो जैसे ही देहलीगेट पहुंचा तो रोड़ से लोग निकल-निकल रवाना होने लगे। वहीं इस रोड़ शो में आखिर तक महिला मोर्चा और युवा मोर्चा डटा रहा। इस रोड़ शो में कई भाजपा पदाधिकारी और नेता नदारद नजर आए तो कुछ की तो टीम भी साथ में नहीं थी । रोड़ शो के हाथीपोल पहुंचने पर जेपी नड्डा रथ से उतरकर कार में सवार होकर एयरपोर्ट की ओर प्रस्थान कर गए ।
3 बजे से ही आ गए, इसीलिए जल्दी खाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो के लिए दोपहर को 3 बजे से भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों आना शुरू हो गया था । यह रोड़ शो शाम चार बजे रवाना होना था पर नड्डा के आने में देरी होने से यह रोड़ शो करीब सवा पांच बजे रवाना हो पाया। जिस कारण से दोपहर से ही आए लोग देहलीगेट से रवाना होना शुरू हो गया।
सिंघवी ने किया नाड़ा-खाड़ा पर स्वागत
उप महापौर पारस सिंघवी (Paras Singhvi) को नड्डा के साथ रथ पर नहीं रखा गया तो उन्होंने नाड़ाखाड़ा में नड्डा का जोरदार स्वागत कर दिया। नाड़ा खाड़ा में स्टेज व साउण्ड के साथ सिंघवी ने चैम्बर के व्यापारियों की ओर से और अपने कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा का जोरदार स्वागत किया।
उप महापौर का फोन गुमा
इस रोड़ शो में स्वागत करने के दौरान उप महापौर पारस सिंघवी का फोन गुम गया। सिंघवी जब नाड़ाखाड़ा में जेपी नड्डा का स्वागत कर रहे थे तो उस दौरान उनका फोन गुम हो गया। सिंघवी ने शहरवासियों से कहा कि जिसे भी उनका फो मिला हो वह निगम में या उनके प्रतिष्ठान पर आकर लौटा सकता है।
रथ पर नेताओं को देखकर चर्चा
इस रोड़ शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रथ पर कई लोग चढ़े हुए थे, जिस को देखकर लोग चर्चा कर रहे थे कि इतने सारे लोग रथ पर कैसे चढ़ गए और इसका क्या प्रोटोकोल है। कई वरिष्ठ नेता तो स्वागत में लगे हुए थे और रथ पर वो लोग चढ़े थे जिन्हें नीचे व्यवस्थाओं में लगना था ।
भाजपा का उद्देश्य सुशासन देना - नड्डा
रोड शो के अंत में हाथी पोल पर चुनावी रथ से ही संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तालिया की गड़गड़ाहट से अंदाज लग रहा है कि उदयपुर (Udaipur) की जनता कमल का फूल खिलाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना ही हमारा मकसद नहीं है, यह एक बड़ी लड़ाई है राजस्थान की जनता के लिए। जिस प्रकार से 5 साल तक गहलोत सरकार (Gehlot sarkar) ने त्रस्त कर दिया था। अब उसे जनता को सुशासन देना है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़ना है। नड्डा ने कहा कि 25 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा के प्रत्याशियों को जीताना है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने भर्तियों में घोटाले किए, मंदिरों पर बुलडोजर चलाएं, शोभा यात्राओं को रास्ते में रोका, कावड़ यात्रा को रोक तुष्टिकरण की नीति को अपनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजस्थान में सरकार बनने पर हमने तय किया है कि हर गरीब को आयुष्मान भारत की योजना (Ayushman Bharat scheme) में 5 लाख का जो इलाज मुफ्त होता है उसे बढ़ा कर 10 लाख करेंगे। किसान को सम्मान निधि में बढ़ाकर 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष करेंगे। कन्या के जन्म पर उसे 2 लाख का बांड हाथों-हाथ भरकर उसके अभिभावक को दिया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
