✕
बाजार में तेजी रहने की संभावना
By EditorialPublished on
महंगाई (Dearness) में कमी आने से निकट भविष्य (Future) में ब्याज की ऊंची दरों में कटौती की उम्मीद में हुई ज़बरदस्त लिवाली कि बदौलत बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त में रहे घरेलू शेयर बाजार में अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी से तेजी रह सकती है।

x
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। महंगाई (Dearness) में कमी आने से निकट भविष्य (Future) में ब्याज की ऊंची दरों में कटौती की उम्मीद में हुई ज़बरदस्त लिवाली कि बदौलत बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त में रहे घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी से तेजी रह सकती है।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 890.05 अंक अर्थात् 1.4 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 65794.73 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 306.45 अंक यानी 1.6 प्रतिशत उछलकर 19731.80 अंक पर रहा।
विश्लेषकों के अनुसार, विश्व बाजार के सकारात्मक रूख और महंगाई के कमी आने के आंकड़ों के बीच भारतीय व्यापक आर्थिक संकेतकों से उत्साहित घरेलू बाजार ने बीते सप्ताह का अंत मजबूत रूख के साथ किया। अमेरिका, ब्रिटेन और घरेलू स्तर पर उम्मीद से कम महंगाई के आंकड़ों ने ब्याज की ऊंची दरों के दौर के समाप्त होने की उम्मीद जगाई है । इस भावना ने बाजार में विशेषकर छोटे और मिडकैप शेयरों में तेजी आई है।
साथ ही आईटी और फार्मा जैसे निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों के प्रति भरोसा बढ़ने से खर्च बढ़ने की उम्मीद है वहीं त्योहारी सीजन के दौरान ऑटो और रियल एस्टेट क्षेत्रों को फायदा हुआ। हालांकि सप्ताह के अंत में, असुरक्षित ऋणों के लिए जोखिम भार बढ़ाने
रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले से बैंकिंग समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी से अगले सप्ताह बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है।
- Economy Stock Market Inflation Global Trends Financial News Indian Economy Market Analysis Banking Sector Oil Prices Treasury Yields Indian stock market inflation reduction global economic trends BSE Sensex NSE Nifty market analysis banking stocks oil prices treasury yield financial outlook economic indicators stock market forecastIndian share Market Outlook

Editorial
Next Story
Related News
X
