✕
द पावर ऑफ रीडिंग शिल्पकला कार्यशाला का आयोजन
By EditorialPublished on
तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) ठाणे (Thane) सिटी द्वारा द पावर ऑफ रीडिंग शिल्पकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल ने नगर सेविका नंदा पाटिल व मुख्य वक्ता डॉ .प्रतीक्षा बोर्ड का स्वागत किया।

x

मुंबई । तेरापंथ महिला मंडल (Terapanth Mahila Mandal) ठाणे (Thane) सिटी द्वारा द पावर ऑफ रीडिंग शिल्पकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल ने नगर सेविका नंदा पाटिल व मुख्य वक्ता डॉ .प्रतीक्षा बोर्ड का स्वागत किया। नगर सेविका पाटिल ने बताया कि पढ़ने से ज्ञान चेतना का विकास होता है। डॉ. बोर्ड ने पढ़ाई से व्यक्तित्व के विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पढाई से तनाव मुक्त होते हैं, एकाग्रता आती है, स्मरण शक्ति बढ़ती है, जीवन जीने की कला का निर्माण होता है, भाषा कौशल का विकास होता है और विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त करने की कला आती है। रेखा चोरडिया व भावना चोरडिया सक्रिय रहे। कन्या मंडल ने नशा मुक्ति पर लघु संवाद प्रस्तुत किया। संचालन ममता श्रीश्रीमाल ने किया।
Next Story
Related News
X

