yogi
अलवर (एजेंसी)। अलवर की तिजारा विधानसभा (vidhansabha) सीट से भाजपा (bjp) के प्रत्याशी और सांसद बाबा बालकना (Baba Balakna) बुधवार को बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ अपना नामांकन भरा। इस दौरान बालकनाथ के नामांकन को भरवाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी राजस्थान आए। इससे पहले सांसद बालक नाथ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद जनसभा आयोजित हुई। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बाबा बालकनाथ कांग्रेस पर जमकर गरजे ।
'कन्हैयालाल हत्याकांड यूपी में हुआ हो तो.....
बालकनाथ
(Balaknath)
के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने राजस्थान (rajasthan) और यूपी (UP) की तुलना करते हुए बताया कि राजस्थान में गहलोत सरकार (Gehlot sarkar) हिंदू विरोधी और गुंडों को बढ़ावा देने वाली सरकार है। जबकि यूपी में कोई भी गुंडा, उसकी हिम्मत नहीं हैं कि जो किसी व्यापारी या गरीब, कमजोर वर्ग के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर सके। अगर कोई ऐसा करता है तो, तब बुलडोजर उसे ठीक कर देता है। यूपी में किसी की हिम्मत नहीं जो, किसी बेटी को टेढ़ी नजर से देख सके। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति पर जमकर हमला करते हुए उदयपुर
(udaipur)
के कन्हैयालाल हत्याकांड (Kanhaiyalal murder case) की याद दिलाई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर यह हत्याकांड यूपी में होता तो, उसका क्या परिणाम होता । यह सब लोग जानते हैं।
बालकनाथ ने भी कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा
तिजारा विधानसभा सीट से नामांकन भरने के बाद जनसभा में सांसद बाबा बालकनाथ भी जमकर गरजे । उन्होंने कांग्रेस सरकार को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति को जनता समझ चुकी है। राजगढ़ (Rajgarh) में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़कर सरकार ने घोर अपराध किया है। इसका परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा के पक्ष में राजस्थान में माहौल बन चुका है। राजस्थान में भाज का कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार (congress sarkar) पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ झूठ बोलकर छलावा किया है। इसलिए जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़कर फेंकेगी।
Editorial

Editorial

Next Story