✕
बीकेसी में डायमंड कंपनी से 5.62 करोड़ के हीरे चोरी, दो कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड (Diamonds) बोर्स में एक स्टोर्स से पिछले छह महीनों के दौरान 5.62 करोड़ रुपये के डायमंड चुराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को डायमंड फर्म के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों कर्मचारियों को इस चोरी में मदद करनेवाले एक अन्य पूर्व कर्मचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई । बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड (Diamonds) बोर्स में एक स्टोर्स से पिछले छह महीनों के दौरान 5.62 करोड़ रुपये के डायमंड चुराने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को डायमंड फर्म के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों कर्मचारियों को इस चोरी में मदद करनेवाले एक अन्य पूर्व कर्मचारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जेबी एंड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक संजय शाह (55) ने इस चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। शाह की शिकायत के मुताबिक, कंपनी निदेशकों को शक था कि अप्रैल महीने से उनके कर्मचारी प्रशांत शाह और विशाल शाह कंपनी को स्टोर से स्टॉक में रखे डायमंड्स की चोरी कर रहे थे। हालांकि कंपनी ने इस बारे में सीधे कर्मचारियों से पूछताछ नहीं की थी। कंपनी के बहीखातों की जांच की गई तो कई अनियमिततायें सामने आईं थी। इसके बाद कंपनी निदेशकों को यकीन हो गया कि कंपनी के स्टॉक में 5.62 करोड़ के डायमंड्स गायब हैं। कंपनी अधिकारियों ने इसके बाद कर्मचारियों से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने टालमटोल भरे जवाब दिये। कंपनी निदेशक ने फिर इस मामले की पुलिस में शिकायत कर दी थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि इसमें उनका एक साथी जो कम्पनी का पूर्व कर्मचारी है, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन कर्मचारियों से अभी भी पूछताछ और जांच की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X


