Pratahkal:Dangi joins BJP, Vallabhnagar's equations disturbed
उदयपुर. नगर संवाददाता | भाजपा (bjp) छोड़कर आरएलपी (RLP) गए वल्लभनगर (Vallabhnagar) से प्रबल दावेदार उदयलाल डांगी (Udayalal Dangi) ने एक बार फिर से भाजपा ज्वाईन कर ली है। जयपुर (jaipur) में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (cp joshi) की उपस्थिति में डांगी ने भाजपा की सदस्यता ली। डांगी के भाजपा में आने के बाद से ही वल्लभनगर विधानसभा सीट को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई है। यहां से अब भाजपा के ही दो दावेदार हो गए है। पर ऐसा माना जा रहा है कि उदयलाल डांगी बिना शर्त के भाजपा में नहीं गए है और ऐसे में उदयलाल का और टिकट तय माना जा रहा है।
जानकारी अनुसार के वल्लभनगर क्षेत्र से भाजपा का बड़ा चेहरा माने वाले उदयलाल डांगी का उप चुनाव में टिकट का दिया था तो उन्होंने आरएलपी का दामन थाम कर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उदयलाल डांगी दूसरे नम्बर पर रहे थे। ऐसे में प्रदेश के भाजपा नेताओं को यह समझ आ गया था कि उदयलाल डांगी की वल्लभनगर में मतदाताओं पर अच्छी पकड़ है। इस चुनाव के बाद से ही उदयलाल डांगी लगातार सक्रिय थे और जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव
(vidhansabha election)
नजदीक आते जा रहे थे वैसे-वैसे उदयलाल डांगी भाजपा नेताओं के सम्पर्क में रहने लगे। इस दौरान उदयलाल डांगी ने फिर से भाजपा से वल्लभनगर में टिकट की दावेदारी की और पिछले लम्बे समय से उदयलाल डांगी प्रयास कर रहे थे कि उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया जाए और उन्हें वल्लभनगर से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाए। लगातार सम्पर्क और असम राजभवन तक की दौड़ उदयलाल डांगी के काम आई को उदयलाल को बुधवार भाजपा में शामिल कर लिया गया। जयपुर में प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
उदयलाल डांगी के भाजपा में आने के बाद से ही भाजपा में तेजी से समीकरण बदले है। ऐसा माना जा रहा है कि उदयलाल शर्त के बिना भाजपा में नहीं गए है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उदयलाल को भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाएगा। उदयलाल के भाजपा में आने के बाद वल्लभनगर से टिकट के दो प्रबल दावेदार हो गए है, जिसमें से एक तो पूर्व प्रत्याशी रहे हिम्मतसिंह झाला और खुद उदयलाल डांगी। ऐसे में यदि संगठन उदयलाल डांगी को अपना प्रत्याशी बनाती है तो नाराजगी संभव है क्योंकि उपचुनाव के बाद हिम्मत सिंह झाला ने क्षेत्र में काफी मेहनत की थी और उन्होंने भी अपनी पकड़ बनाई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उदयलाल डांगी को कहीं ओर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
मावली सीट से भी हो सकते है प्रत्याशी
इधर एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि उदयलाल डांगी को संभवतया मावली से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। मावली विधानसभा से कांग्रेस ने पुष्कर डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में उनके सामने भाजपा उदयलाल डांगी को उतार सकती है। माना जा रहा है कि मावली ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पर डांगी वोटर भी है, ऐसे में पार्टी उदयलाल पर यह दांव खेल सकती है कि उन्हें मावली से मौका दिया जाए। हालांकि मावली से पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा नेता दिनेश कावड़िया (Dinesh Kavadiya) प्रबल दावेदार है।
मेरे पर कोई संदेश नहीं - भीण्डर
इधर कुछ समय से इन चर्चाओं का भी दौर है कि जनता सेना भी भाजपा में शामिल हो सकती है और यह चर्चाएं थी कि जनता सेना के भाजपा में विलय के बाद दीपेन्द्र कुँवर को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इन चर्चाओं पर बुधवार शाम तक खुद रणधीर सिंह भीण्डर (Randhir Singh Bhinder) ने ही विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई संदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 4 नवम्बर को नामाकंन दाखिल करूंगा।
Editorial

Editorial

Next Story