oneday
वनडे (OneDay) वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच गई है। यह मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच को स्पेशल बनाने के लिए बीसीसीआई कई बड़े इंतजाम कर रहा है। टीम इंडिया 12 साल के बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। भारत (India) ने अपने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया। फाइनल के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। वायु सेना भी फाइनल मैच में अपना एक अहम योगदान देगी।
BCCI ने बनाया खास प्लान
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले 19 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 'एयर शो'
(air Show)
पेश करेगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए एक न्यूज एजेंसी बताया। रक्षा विभाग के गुजरात के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) ने बताया कि सूर्य किरण एरोबेटिक (हवाई जहाज की कलाबाजी) टीम मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल ये पहले दस मिनट तक अपने करतब से लोगों को रोमांचित करेगी। आपको बता दें कि बीसीसीआई क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन कर सकती है।
modi
प्रधानमंत्री भी होंगे मौजूद
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team) में आमतौर पर नौ विमान शामिल होते हैं और इसने देश भर में कई एयर शो किए हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी देश की वायुसेना भी शामिल होगी। जहां एक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस फाइनल मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी पहुंच सकती हैं। वहीं कई बड़े सितारों की भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय टीम ने साल 2011 में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था । भारतीय फैंस को 12 सालों ने वर्ल्ड कप (World Cup) खिताब का इंतजार है। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप शानदार फॉर्म में भी है।
Editorial

Editorial

Next Story