✕
कांग्रेस राज में पेपर लीक, भ्रष्टाचार से जनता दुखी : राजे
By EditorialPublished on
पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे (Former Chief Minister Vasudhanra Raje) ने मौजूद राज्य सरकार (existing state government) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार (congress government) में कई पेपर लीक हुए है, जिनमें कांग्रेस (congress) से ही जुड़े कई नेताओं के भी नाम है। प्रदेश की जनता पांच साल के भ्रष्टाचार से काफी दुखी है और इस सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। इसी कारण प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकारी बनेगी।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे (Former Chief Minister Vasudhanra Raje) ने मौजूद राज्य सरकार (existing state government) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार (congress government) में कई पेपर लीक हुए है, जिनमें कांग्रेस (congress) से ही जुड़े कई नेताओं के भी नाम है। प्रदेश की जनता पांच साल के भ्रष्टाचार से काफी दुखी है और इस सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। इसी कारण प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकारी बनेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गोगुंदा विधानसभा के सायरा क्षेत्र के विसमा गांव में विधायक प्रत्याशी प्रताप भील के समर्थन में सभा कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजे ने सभा में कहा कि जनता ने कांग्रेस को विदा करने का मन बना लिया हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही हैं। बीजेपी घोषणा पत्र में किये वादों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की तरह झूठे बादे नहीं, बल्कि ठोस और पक्के इरादे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।
राजे ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए, वह अब अपने अंतिम समय में झूठ की गारंटी से जनता को भ्रमित करना चाहती है, पर जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। राजे ने कहा कि जो योजनाएँ हमारी सरकार ने शुरू की उन पर कांग्रेस की सरकार ने ताले लगा दिए। राजे ने कहा कि प्रदेश में अस्पताल और स्कूल तो है लेकिन इनमें न तो डॉक्टर है और न ही शिक्षक हैं। कांग्रेस सरकार ने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर साढ़े 56 करोड़ की वसूली की और जाते-जाते 100 यूनिट बिजली फ्री लोगों को भ्रमित करने का काम किया हैं, लेकिन अब जनता समझ चुकी हैं इसलिए वे अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। राजे ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में ट्रांसफॉर्मर 72 घंटे में बदले जाते थे, वहीं आज 72 दिन में भी नहीं ट्रांसफॉर्मर बदलते और नए खरीदने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं हैं। कांग्रेस के 5 सालों के राज में बहन बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची हैं।
आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई, बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए। 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा अभी तक कांग्रेस पूरा नहीं कर पाई । 1 लाख 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क की गई । 1350 किसानों को सरकार की गलत निति की वजह से आत्महत्या करनी पड़ी। राजे ने सभा के दौरान पेपर लीक मामले पर को घेरते हुए कहा कि 19 बार पेपर लीक होने से 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट गया। राजस्थान दुष्कर्म, महिला अत्याचार, भष्ट्राचार, कर्ज, बेरोजगारी में कीर्तिमान बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब यह सरकार ह में भी कीर्तिमान बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में राजे ने भाजपा प्रत्याशी प्रताप भील को विजयमाला पहनाई। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, लाल सिंह झाला, प्रभारी मनोहर लाल चौधरी, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी गमेती, बड़गांव प्रधान प्रतिभा नागदा सहित कई लोग उपस्थित रहे थे।
- Rajasthan elections Vasundhara Raje statement Congress government BJP campaign Gogunda constituency Corruption allegations Development issues Paper leak controversy Pratap Bhil support Rajasthan politics Rajasthan Vasundhara Raje Congress Government BJP Gogunda Assembly Election Campaign Corruption Development Paper Leak Pratap Bhil

Editorial
Next Story
Related News
X
