✕
'12000 करोड़ का प्लेन और 12 करोड़ की कार '
By EditorialPublished on
Rahul Gandhi, PM Modi, Adani, Rajasthan, BJP, Congress, farmer, worker, shopkeeper, poor, middle class, rich, divisive politics, love, unity, election, campaign, attack, accusation, defense, promise, change, India, news, politics, current affairs

x

नोहर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में प्रचार का दौर खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राजस्थान का रुख कर लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को राजस्थान में मोर्चा संभाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। हनुमानगढ़ के नोहर में एक रैली के दौरान राहुल ने यह भी कहा कि प्र.म. मोदी 12 हजार करोड़ के विमान और 12 करोड़ की कार में सफर करते हैं ।
उन्होंने पूछा कि क्या कभी उन्हें (प्र.म. को) कभी किसी किसान, मजदूर या दुकानदार के साथ देखा गया है? राहुल ने कहा कि प्र.म. मोदी गरीबों के साथ नहीं + बल्कि अडानी के साथ दिखते हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी 12 हजार करोड़ के एयरोप्लेन और 12 करोड़ की कार में सफर करते हैं। पिछले 10 साल में क्या आपने प्र.म. मोदी को किसी किसान, मजदूर या छोटे दुकानदार के साथ देखा है? आप नहीं देखेंगे। आप उन्हें एयरोप्लेन से अमेरिका जाते और अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलते देखेंगे। आप उनकी तस्वीरें अडानी के साथ देखेंगे, लेकिन गरीब किसान, बेरोजगार युवा के साथ नहीं । राहुल गांधी ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरु में ताबड़तोड़ रैलियां कीं और राजस्थान की गहलोत सरकार की खूब तारीफ की। राजस्थान पहुंचने के बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत में एकता का संदेश देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बहुमत हासिल करने जा रही है। राहुल गांधी ने अपनी सभी रैलियों में प्र.म. मोदी को निशाने पर रखा और अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। श्रीगंगानगर में उन्होंने कहा, 5 साल पहले मैंने गहलोत जी से कहा था कि जितना पैसा भाजपा सरकार ने अडानी जैसे लोगों को दिया है उतना पैसा आप राजस्थान के गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में डालिए। हमने अभी शुरू किया है। अभी आपने कुछ नहीं देखा है। जितने पैसे इसने अडानी को दिए हैं उतने पैसे गरीब के हाथ में डालूंगा। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं, झूठे वादे नहीं करता । एक बार बोल दिया तो करके दिखाता हूं।
राहुल ने कहा, हम चाहते हैं कि किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार का बेटा बड़े से बड़ा सपना देखे, अंग्रेजी पढ़े। ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं, जिसमें मजदूर का बेटा विदेशों में व्यापार करे, अमेरिका की बड़ी कंपनी में काम करे। हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। जिसमें एक तरफ किसान, मजदूर खून-पसीना बहाएं, दूसरी तरफ दो-चार अरबपति हवाई जहाज में घूमें। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाने का काम करते हैं। इसका इलाज कांग्रेस पार्टी करती है। वह भाजपा के 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल देती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
