✕
Home>
बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे। पीएम मोदी
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में प्र.म. मोदी (P.M. Modi) बच्चों (children) के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी (Modi) को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में प्र.म. मोदी (P.M. Modi) बच्चों (children) के साथ शरारत करते नजर आ रहे हैं। वैसे सभी को ही पता है कि मोदी (Modi) को बच्चों से अलग लगाव है। आए दिन वह बच्चों के साथ मस्ती करते या उन्हें बढ़ावा देते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग रहा। पहले वो बच्चों का आपस में सिर लड़ाते हुए दिखे। फिर एक रूपये के सिक्के से बच्चों से मस्ती करते दिखे प्र.म. मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि बच्चों के साथ बिताए कुछ यादगार पल । प्र.म. मोदी (P.M. Modi) ने एक परिवार से मुलाकात की दरअसल, प्रधानमंत्री आवास पर प्र.म. मोदी (P.M. Modi) ने एक परिवार से मुलाकात की थी। परिवार के दो बच्चे भी प्र.म. से मिलने पहुंचे थे। प्र.म. ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यहां उन्होंने पहले दोनों बच्चों को कान पकड़ कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाई, जिसे बच्चे जादू समझ रहे थे। इसके बाद प्र.म. ने बच्चों से भी ये करतब कराया । सोशल मीडिया पर प्र.म. मोदी के इस वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं।
पहली बार नहीं...
यह पहली बार नहीं है, जब प्र.म. मोदी ने बच्चों को अपना समय दिया हो।
वह पहले भी कई बार बच्चों के साथ शरारत और मस्ती करते देखे गए हैं। इसी साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन कार्यक्रम में प्र.म. मोदी बच्चों से मिले थे। बच्चों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए प्र.म. मोदी ने लिखा था कि मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल ! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
