✕
मुख्यमंत्री का रोड शो व सभा आज
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) शुक्रवार को उदयपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री उदयपुर शहर (Udaipur) में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड़ शो करेंगे। इसके बाद वे परशुराम चौराहे पर ग्रामीण प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित करेंगे।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) शुक्रवार को उदयपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री उदयपुर शहर (Udaipur) में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड़ शो करेंगे। इसके बाद वे परशुराम चौराहे पर ग्रामीण प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस (Congress) की गारंटी यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक रोड़ शो करेंगे । गहलोत दोपहर 3.45 बजे सुखाडिया सर्कल उदयपुर से कांग्रेस गारंटी पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। यह यात्रा करीब 1 किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी। वहां से स्टर्नलियोन अपार्टमेंट, पंचवटी चौराहा, भारतीय लोक कला मंडल मंच, सहेली मार्ग तिराहा होते हुए महाराणा भूपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। इस दौरान गहलोत के साथ शहर विधानसभा से प्रत्याशी गौरव वल्लभ सहित कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद गहलोत शाम को परशुराम चौराहे पर भी ग्रामीण प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान प्रत्याशी के साथ- साथ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम का लेकर भुपालपुरा स्थित अभयबाग में प्रदेश कार्यसमिति और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में रोड़ शो प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव विरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रोड़ शो को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में अति उत्साह है। उन्होंने बताया कि रोड़ शो में देहात व शहर दोनों विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। राठौड़ ने बैठक में पार्षद एवं पूर्व पार्षदों को रोड शो की जिम्मेदारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उदयपुर शहर प्रत्याशी गौरव वल्लभ, पूर्व मंत्री डॉ. गिरजा व्यास, प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान पार्षद तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
प्रियंका गांधी सागवाड़ा, चित्तौड़, नाथद्वारा में कार्यक्रम : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे सागवाड़ा में, दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ में एवं बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन कर दोपहर 1.30 बजे कांग्रेस गारंटी संवाद करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सीपी जोशी भी कांग्रेस गारंटी यात्रा में शामिल होंगे।
प्रमोद तिवारी भी आएंगे सांसद एवं उपनेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी शुक्रवार को दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा 7.20 महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे एवं उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। तिवारी शनिवार को सुबह कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शाम 7.10 बजे फ्लाईट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- udaipur ashok gehlot congress roadshow rajasthan politics priyanka gandhi sagwara chittorgarh nathdwara campaign events state elections congress party political rally roadshow coverage chief minister political leaders campaign schedule udaipur city rural candidates congress supporters pradesh congress committee rajasthan chief minister congress candidate gaurav vallabh roadshow enthusiasm congress leaders meeting priyanka gandhi sagwara visit gehlot's campaign congress rally political news election updates priyanka gandhi nathdwara visit political activities congress committee meeting priyanka gandhi campaign prominent leaders political gathering gehlot's itinerary pradesh congress committee meeting congress spokesperson pankaj kumar sharma congress committee programs pramod tiwari rajya sabha udaipur visit congress committee programs rajasthan campaign political speech rural assembly urban assembly rajasthan congress leaders congress workers gehlot's roadshow

Editorial
Next Story
Related News
X
