✕
भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव 19 को
By EditorialPublished on
भगवान महावीर (Bhagwan Mahavira) स्वामी का 2550वाँ निर्वाण कल्याणक महोत्सव नेस्को ग्राउंड गोरेगांव में रविवार 19 नवंबर को प्रातः सकल जैन (Jain) समाज के तत्वावधान में आयोजित होगा। संस्था के महामंत्री सुरेश हिंसावत ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण 25550 मीटर लंबाई के वस्त्र पर मुनि मानतुंगाचार्य रचित जैन समाज का सर्वोच्च शास्त्र भक्तामर स्तोत्र के 48 काव्य को 18 भाषा में हस्तलिखित करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

x

मुंबई । भगवान महावीर (Bhagwan Mahavira) स्वामी का 2550वाँ निर्वाण कल्याणक महोत्सव नेस्को ग्राउंड गोरेगांव में रविवार 19 नवंबर को प्रातः सकल जैन (Jain) समाज के तत्वावधान में आयोजित होगा। संस्था के महामंत्री सुरेश हिंसावत ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण 25550 मीटर लंबाई के वस्त्र पर मुनि मानतुंगाचार्य रचित जैन समाज का सर्वोच्च शास्त्र भक्तामर स्तोत्र के 48 काव्य को 18 भाषा में हस्तलिखित करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। आयोजन में देश भर से सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रहेगी। महोत्सव में भक्तामर वाले बाबा आचार्य प्रणाम सागर महाराज, आचार्य नयनपद्म सागर महाराज, आचार्य महाश्रमण, प्रवर्तक कुंदन ऋषि महाराज, सनातन धर्म के संत स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, सदगुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी, आचार्य शैलेश तिवारी, योगगुरु बाबा रामदेव महाराज के साथ अन्य धर्मों के साधु संतों एवं आर्यिका माताजी, महासती महाराज की पावन निश्रा रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अतिथि होंगे। संस्था अध्यक्ष मणीन्द्र जैन, घेवरचंद बोहरा, एस पी जैन, सी सी डाँगी , नितिन वोरा के साथ संपूर्ण कार्यकारणी समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय है। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
