election
उदयपुर शहर से राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को टिकट, पिछली बार हारे उदयपुर ग्रामीण से विवेक कटारा व गोगुंदा से मांगीलाल गरासिया को फिर मौका
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan vidhansabha election) के लिए कांग्रेस (congress) ने अपने 61 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। साढ़े तीन + घंटे के अंदर पार्टी ने 2 सूची जारी की। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे जारी लिस्ट में 56 और रात पौने ग्यारह बजे जारी लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर (udaipur) सीट से टिकट दिया गौरव वल्लभ विवेक कटारा मांगीलाल गरासिया गया है। वहीं उदयपुर गोगुंदा उदयपुर शहर उदयपुर ग्रामीण ग्रामीण से विवेक कटारा तथा गोगुंदा सीट से मांगीलाल गरासिया को फिर से प्रत्याशी बनाया है। 2018 में दोनों ही इन्हीं सीटों से हारे थे। वहीं पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ को बाली सीट से टिकट दिया है। 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इनमें सचिन पायलट
(sachin pilot)
समर्थक खिलाड़ी लाल बैरवा भी शामिल हैं। 32 नए चेहरे मैदान में हैं।
मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर की सिवाना सीट से टिकट दिया गया है। पहले उनका नाम जैसलमेर से चला था। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 56 और पांचवीं लिस्ट में 5 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अब 44 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी है। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे जारी सूची में 7 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।
सात कांग्रेस विधायकों और एक निर्दलीय के टिकट कटे
सात कांग्रेस
(congress)
विधायकों का टिकट काटा गया है। इसमें बसेड़ी से खिलाड़ीलाल बैरवा, कठूमर से बाबूलाल बैरवा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीणा, सांगोद से भरत सिंह, हिण्डौन से भरोसीलाल जाटव, तिजारा से संदीप यादव और बिलाड़ा से हीरालाल मेघवाल शामिल हैं। इसके अलावा, गंगानगर से निर्दलीय राजकुमार गौड़ को टिकट नहीं मिला है।
10 विधायकों, दो समर्थक निर्दलीयों को टिकट
10 कांग्रेस विधायकों को टिकट मिला है। इसमें श्रीमाधोपुर से दीपेंद्र सिंह शेखावत, बयाना से अमर सिंह जाटव, बामनवास से इंदिरा मीणा, निवाई से प्रशांत बैरवा, चौहटन से पदमाराम मेघवाल, धरियावद से नगराज मीणा, बेगूं से राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, अलवर के किशनगढ़बास से दीपचंद खैरिया, नदबई से जोगेंद्र सिंह अवाना और शिव (बाड़मेर) से अमीन खान शामिल हैं। साथ ही, 2 समर्थक निर्दलीयों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें खंडेला से महादेव सिंह खंडेला और थानागाजी से कांतिप्रसाद मीणा शामिल हैं।
61 प्रत्याशियों की लिस्ट में 33 नाम नए
कांग्रेस की चौथी लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात है 56 में से 32 प्रत्याशी नए हैं । बसपा छोड़ कांग्रेस में आने वाले जोगेंद्र अवाना को नदबई, कुछ दिन पहले ही भाजपा से बागी होकर कांग्रेस में आए विकास चौधरी को किशनगढ़, कुछ घंटे पहले ही बसपा छोड़ कांग्रेस में आए इमरान खान को तिजारा से, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को बाली विधानसभा सीट से और सांगोद से भानुप्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। विकास चौधरी 2018 में किशनगढ़ (Kishangarh) सीट पर भाजपा से लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे । इस बार भाजपा से टिकट कट गया तो कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने 2018 के उम्मीदवार नंदाराम का टिकट काटकर विकास को उम्मीदवार बनाया है।
Next Story