✕
चार दिन के भीतर मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
By EditorialPublished on
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Death Threats) मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने एक बार फिर ईमेल भेजकर उन्हें धमकी दी है। इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंबानी की कंपनी को सोमवार को ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों के भीतर मुकेश अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।

x

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Death Threats) मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने एक बार फिर ईमेल भेजकर उन्हें धमकी दी है। इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंबानी की कंपनी को सोमवार को ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों के भीतर मुकेश अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है। धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा,”तुमने हमारी बात नही मानी अब रक्कम 400 करोड़ हो गयी, तुम्हारी सुरक्षा कितनी भी कड़ी क्यों ना हो हमारा एक स्नाइपर काफी है।” इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल भेजा और 20 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी ने गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई। वहीं, शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई। वहीं, पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार को कंपनी को तीसरा ईमेल मिला। पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट चुकी है। पिछले साल, मुंबई पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल करने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
