✕
सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाई जाएगी करवा चौथ
By EditorialPublished on
जोधपुर (सं)। कार्तिक मास (Kartik month) के कृष्ण पक्ष (Krishna paksh) की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार 1 नवम्बर बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) सर्वार्थ सिद्धि (Perfect accomplishment) और शिव योग (Shiva Yoga) में मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि की शुरुआत मंगलवार 31 अक्तूबर को रात 9.30 बजे से होगी। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर को रात 9.19 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत बुधवार 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। खास बात यह है कि करवा चौथ

x
जोधपुर (सं)। कार्तिक मास (Kartik month) के कृष्ण पक्ष (Krishna paksh) की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार 1 नवम्बर बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ (Karva Chauth) सर्वार्थ सिद्धि (Perfect accomplishment) और शिव योग (Shiva Yoga) में मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि की शुरुआत मंगलवार 31 अक्तूबर को रात 9.30 बजे से होगी। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर को रात 9.19 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत बुधवार 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। खास बात यह है कि करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। करवा चौथ का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है।
चंद्र दर्शन का समयः यह भी मान्यता है कि कि करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन मनवांछित फल देता है। 1 नवंबर यानी करवा चौथ की रात्रि 18-15 बजे चंद्रोदय होगा ।
करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोगः 1 नवंबर को करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06.33 बजे से 2 नवंबर को सुबह 04.36 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर की दोपहर 2.07 बजे से शिवयोग शुरू हो जाएगा।
चांद निकलने तक रहता है व्रत सुहागनों के लिए यह व्रत बहुत खास होता है। महिलाएं पति के सुखी जीवन, सौभाग्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दिनभर निराहार औरनिर्जल रहती हैं। करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य अर्पित करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन चतुर्थी माता और गणेशजी की भी पूजा की जाती है।
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
- 1 नवंबर को शाम 5.36 से 6.54 बजे तक।
- अमृतकाल मुहूर्त शाम 7.34 से 9.13 बजे तक।

Editorial
Next Story
Related News
X
