sushant
'बिग बॉस' (Big Boss) के 17वें सीजन (17th season) में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के रिलेशन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस ने बताया कि सुशांत से उनका ब्रेकअप (brake up) क्यों और कैसे हुआ, जिसे सुनने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (salman khan) के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन धमाकेदार अंदाज में एक के बाद एक धमाका कर रहा है। हाल में ही शो से जा पहला एलिमिनेशन भी हो गया है, लेकिन इसी के साथ ही घर में दो नई एंट्री भी हुई हैं और इसी के साथ अब घर में 18 कंटेस्टेंट हो गए हैं। बीबी हाउस में हर दिन एक नया खुलसा हो रहा है। अब अंकिता लोखंडे ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि उनके सुशांत संग ब्रेकअप की क्या वजह थी । इसकी वीडियो क्लिप भी सामने आई है। सामने आए वीडियो में अंकिता गार्डन एरिया में टहलते हुए बातें कर रही हैं। अंकिता कहती हैं, 'तब तो कोई नहीं था न तब लोगों ने क्यों नहीं बोला की अंकिता के साथ रहना चाहिए था। मैंने तो वो वक्त अकेले गुजारा।' इस पर अंकिता से मुनव्वर ने सवाल किया कि ब्रेकअप की कोई खास वजह नहीं थी ? इस पर अंकिता ने कहा की कोई ही नहीं थी । मुनव्वर ने आगे पूछा कि वो क्या फल कर रही थीं उस वक्त जिस पर रिएक्ट करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, 'मैं उस वक्त ब्लैंक थी, मेरी जिंदगी में सारी चीजें एक रात में पलट गईं।' इस बात को सुनने के बाद मुनव्वर ने उनसे आगे भी पूछताछ जारी रखते हुए कहा कि क्या ये अचानक हुआ, कुछ इस तरह से कि अब ये रिश्ता नहीं चल सकता और .... इसके जवाब में अंकिता ने कहा, 'हां कुछ इसी तरह हुआ । जब आप करियर में आगे बढ़ रहे होते हैं तो 100 मिलते हैं जो कान भरते हैं। ऐसा ही हुआ, लोगों ने क्या कहा वो तो मुझे पता नहीं है। मैंने उसे कभी रोका भी नहीं।'
Editorial

Editorial

Next Story