Highway Oil Tanker Accident
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के गोगुन्दा थाना (Gogunda police station) क्षेत्र में एक सरसां के तेल (Mustard oil) से भरा टेंकर (Tanker) अनियंत्रित होकर भेड़ों के झुण्ड को कुचलता हुआ डिवाईडर से टकराकर पलट गया, जिससे टेंकर में भरा सारा तेल सड़क पर बिखर गया और करीब 143 से अधिक भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और 50 से अधिक भेड़े घायल हो गई। इस रेवड़ के साथ- साथ चल रहे एक युवक ने भी एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और एक गंभीरावस्था में भर्ती है। हादसे पर मौके पर आस- पास से ग्रामीण पहुँचे और सड़क पर बिखरे तेल को डिब्बों, बाल्टियों में भरकर ले गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और टैंकर से कुचलाई भेड़ों शवों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम करवा दफनाया गया। वहीं पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा किया और जब्त किया। इधर तेल बिखरने से मौके पर जाम लग गया और हाईवे पर फिसलन हो गई। जिस पर पुलिस ने हाईवे पर मिट्टी बिखेर कर फिसलन को कम किया और इस दौरान करीब चार से पांच घंटे तक हाईवे एक तरफा बना रहा। देर शाम को जिला कलेक्टर भी मौके पर गए और स्थिति का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मोडाराम पुत्र चेलाराम, धर्माराम पुत्र दलाराम, चमेलाराम पुत्र धिरा रायका निवासी रेबारियों का वास पाली, जोताराम पुत्र रावताराम देवासी निवासी वेठापूरा बाली पाली, केसाराम पुत्र ठाकरी देवासी निवासी दुजाणा सुमेरपुर पाली जो सिरोही से करीब 400 से अधिक भेड़ों का रेवड़ लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। ये लोग भेड़ों का रेवड़ लेकर भादवी गुड़ा पहुँची कि इसी दौरान पीछे से एक सरसों के तेल से भरा टैंकर का चालक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लेकर आया । चालक टैंकर पर काबू नहीं रख पाया और भेड़ों के रेवड़ पर चढ़ा दिया व भेड़ों को कुचलता हुआ एक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में मौके पर करीब 120 से अधिक भेंड़ों की कुचलाने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही रेवड़ के साथ चल रहे केसाराम व जोताराम को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डिवाईडर से टकराने के बाद टेंकर का ढक्कन खुल गया, जिससे सरसों का तेल हाईवे पर बिखर गया। हादसे के दौरान रेवड़ के साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और जब ग्रामीणों ने तेल बिखरता देखा तो वे भागकर अपने घर पर गए और जो भी बर्तन हाथ आया वो लेकर आए और हाईवे पर बिखर रहे तेल को बर्तन में भरना शुरू कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर थानाधिकारी शैतान सिंह पहुँचे व भेड़ों कुचला हुआ देखकर अधिकारियों को बताया, जिस पर मौके पर गोगुन्दा उपखंड अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, भू अभिलेख अधिकारी राजेश दमामी, पटवारी प्रकाश मीणा, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एम्बुलेंस व पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल
केसाराम व हाइवे पर बिखरा खून ही खून
एक साथ हाईवे पर 143 भेड़ों के कुचलाने से हाईवे पर खून ही खून हो गया। मौके पर आई पशु चिकित्सकों की टीम ने कुछ भेड़ों का तो मौके पर ही उपचार किया और कुछ भेड़ों को पशु चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। इस दौरान भी कुछ भेड़ों ने दम तोड़ दिया था।
जिला कलेक्टर गए मौके पर
रेवड़ में 143 भेड़ों की मौत होने और एक युवक की मौत होने पर देर शाम को जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से सारी जानकारी ली। रेवड़ में भेड़ों से मरने पर लाखों रूपए का नुकसान होने पर जिला कलेक्टर ने शीघ्र से शीघ्र मुआवजा दिलवाने के लिए दस्तावेज बनाकर उनके पास भिजवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जोताराम को स्थानीय चिकित्सालय भिजवाया, जहां से उदयपुर रैफर कर दिया। चिकित्सकों की टीम ने घायल भेड़ों का उपचार शुरू कर दिया और साथ ही टैंकर से कुचलाई भेड़ों को एक गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया। इस दौरान मरने वाली भेड़ों की संख्या 143 हो चुकी थी। पुलिस ने हाईवे को एक तरफा करवाया और यातायात को नियंत्रण में किया।
पुलिस को देखकर मौके पर तेल लूट रही भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई। हाईवे पर तेल के बिखरने से काफी फिसलन हो गई थी, जिस पर अधिकारियों ने मौके पर क्रेन को बुलाया और टैंकर को खड़ाकर जब्त किया गया। इसके साथ ही फिसलन को समाप्त करने के लिए मौके पर पानी का छिड़काव किया गया और हाईवे पर रेत डालकर फिसलन को खत्म किया गया। इसके बाद हाईवे को पुनः सुचारू किया गया। इधर एमबी चिकित्सायल में भर्ती केसाराम की मौत हो गई। जिसका शव मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक केसाराम देवासी के परिवार में एक मां है, वह भी मानसिक रोगी है व मृतक के दो साल का बच्चा है और यह परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि ट्रक चालक हिराराम गोदारा निवासी बाड़मेर को डिटेन कर लिया है। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह गुजरात के कांदला से उदयपुर के फतहनगर में सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर जा रहा था। अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद टैंकर का के अलग हो गया जो आगे ढलान में लुढकता हुआ आगे जाकर रूका, जहां से चालक उतर कर आगे भाग गया। जिसे आगे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
लगातार हो रहे हादसे
एनएचआई के ठेकेदार की लापरवाही के चलते गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणो व शेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार हाइवे के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story