bjp udaipur
प्रातः काल संवाददाता उदयपुर। भाजपा (bjp) के कार्यकर्ता को तीन कामों पर अमल करना है, जिसमें संगठन संरचना का कार्य उसे पूरी तरह पूर्ण करना है, जिसमें शक्ति केंद्र की रचना, बूथ कार्यकारिणी की रचना, पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख को तय करके पार्टी के सरल अप में अपडेट करना है।
दूसरी बात आने वाले दिनों में मोर्चाओं के सम्मेलन को पूरी तरह से व्यवस्थित रूप से आयोजित करके उसमें कम से कम 1000 की संख्या कार्यकर्ताओं की सुनिश्चित करें। तीसरी बात संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी यह चिंता करें कि उनका हर बस्ती में एक प्रवास काय्रक्रम हो वहां पर जाए, वहां पर की वोटर जो प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं उनसे पार्टी की बातों को शेयर करें।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने उदयपुर (Udaipur) में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कही। जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के अभियान प्रारंभ किए जाने चाहिए, उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की टी शर्ट पहनकर हाथों में भाजपा की झंडी लेकर दुपट्टा पहनकर बाइक पर अलग-अलग क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जयघोष के साथ निकले।
इसी प्रकार महिला मोर्चा स्कूटी पर निकले और शहर में अपनी अपनी पंचायत में भाजपा के प्रति माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने दमन, दुराचार, अत्याचार जिस प्रकार से महिलाओं के साथ हुआ प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को कलंकित किया है। दुष्कर्म में पूरे देश में राजस्थान
(Rajasthan)
को सबसे पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि साढ़े वर्ष तक तो जनता की सुध नहीं ली और अंतिम चार महीना में जनता को मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहे है।
प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल (Damodar Agarwal) ने कार्यकर्ताओं को जन आकांक्षा जन अपेक्षा का समावेश संकल्प पत्र में किस प्रकार हो और प्रत्येक वर्ग की अपेक्षाओं को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का कार्य जन आकांक्षा रथ के माध्यम से पहुंच कर एक जनता के लिए जन संकल्प पत्र तैयार करने में सहयोगी बने। उन्होंने बूथ संरचना पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख के कार्य को कम से कम समय में पूर्ण करके अपडेट करने का कार्य करने की बात कही उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक घर-घर संपर्क कर आकांक्षा पेटी के माध्यम से आम मतदाताओं के सुझाव आमंत्रित करें और उनके विचार को पेटी में समाहित करें। इससे पूर्व शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली
(Ravindra Shrimali)
ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की रचना एवं किए गए संगठनात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
बैठक में जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह, मनोज मेघवाल, महापौर गोविंद सिंह टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, वरिष्ठ नेता ताराचंद जैन, जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, प्रकाश अग्रवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, आईटी, सोशल मीडिया के पदाधिकारी पार्षद एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम स्थगित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का 10 अक्टूबर को होने वाला कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब इस कार्यक्रम को लेकर नई तिथि घोषित की जाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जवाब
  • अपने पापों पर पर्दा डालने का कर रहे प्रयास
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) को करारा जवाब दिया है। जोशी ने कहा कि शंभूलाल रैगर वाले मामले में साम्प्रदायिक नारे लगे थे, जिसके विरोध में मौन जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया था। साथ ही कहा कि कन्हैयालाल वाला हत्याकांड कांग्रेस सरकार में हुआ और अपने पापों पर पर्दा डाल रहे है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उदयपुर में एक पत्रकार वार्ता की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने शंभूलाल रैगर द्वारा की गई हत्या के मामले में तत्कालीन भाजपा सरकार को घेरा था। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने खेड़ा को जवाब देते हुए कहा कि शंभूलाल रैगर के समय में भड़काउ नारे लगे थे, जिसके विरोध में ज्ञापन दिया था। साथ ही कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड के समय कांग्रेस की सरकार थी। सरकार ने कन्हैयालाल की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया। साथ ही कहा कि अब अपने पापों पर पर्दा डाला जा रहा है। जोशी ने कहा कि जयपुर ब्लॉस्ट के आरोपियों की पैरवी सरकार नहीं कर पाई।
Editorial

Editorial

Next Story