pm modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव (Loksabha election) होने वाले हैं। राजस्थान (rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) को आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसकी अब कभी भी घोषणा हो सकती है। विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक, सबकी नजरें एनडीए (NDA) और इंडिया अलायंस पर है। भाजपा (bjp) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की मौजूदा समय में सरकार है, जबकि कांग्रेस, जेडीयू (JDU) समेत 26 से ज्यादा दलों ने साथ आकर विपक्षी (opposition party) मोर्चा बनाया है, जिसका नाम 'इंडिया रखा है।
अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले एक ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि यदि आज चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी। 'इंडिया टीवी और 'सीएनएक्स के चुनावी सर्वे में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने की संभावना जताई गई है। सर्वे के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा की इस बार सीटें कम हो सकती हैं, जबकि कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन सरकार एनडीए की ही बनेगी। एनडीए को 315 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस को 172 सीटें। इसके अलावा, अन्य के खाते में 56 सीटें आ सकती हैं। सर्वे के अनुसार, भाजपा को 293 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान है, जोकि 2019 की तुलना में 18 सीटें अधिक हैं। आम आदमी पार्टी को छह सीटें मिल सकती हैं।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी को 30, बीजेडी को 13, शिवसेना (शिंदे) (Shivsena shinde group) 4, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) (shivsena uddhav thakre group) को 8, समाजवादी पार्टी को 4, आरजेडी को 7 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल में जदयू को 7 सीटें दी गई हैं, जबकि डीएमके को 21, एआईएडीएमके को 6, शरद पवार (sharad pawar) की एनसीपी को 3, अजित पवार (Ajit pawar) की एनसीपी को दो सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, वाईएसआरसीपी को 15, टीडीपी को 10 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट फ्रंट को 6, बीआरएस को 8 और अन्य को 30 सीटें गई हैं।
राज्यों में किस दल को कितनी सीटें?
सर्वे के अनुसार, यूपी में एनडीए को 73 सीटें, 'इंडिया गठबंधन को सात सीटें मिल सकती हैं। बिहार में एनडीए को 24, इंडिया को 16, महाराष्ट्र
(maharashtra)
में एनडीए को 28, इंडिया को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, तमिलनाडु में एनडीए के खाते में सिर्फ 1 सीट ही जाती दिख रही, जबकि इंडिया गठबंधन को 32 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात (gujrat) की सभी 26 सीटों पर भाजपा जीत सकती है, जबकि कर्नाटक में एनडीए को 18, इंडिया को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान (rajasthan) की बात करें तो यहां एनडीए को 23, इंडिया को 2, मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में एनडीए को 25 और इंडिया को 4 सीटें मिल सकती हैं।
Editorial

Editorial

Next Story