✕
जम्मू ने दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा, विजेता को 5 लाख
By EditorialPublished on
उदयपुर (वि)। फील्ड क्लब मैदान (Field Club Grounds) पर रविवार को तीसरी राष्ट्रीय दिव्यांग चैंपियनशिप (National Disabled Championship) का जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) ने दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के साथ समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह (Award Ceremony) के मुख्य अतिथि डीआईजी (सीआईडी) अजय सिंह राठौड़ ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 5 लाख का चेक प्रदान किया। उपविजेता मुंबई टीम को 3 लाख का चेक प्रदान किया।

x
उदयपुर (वि)। फील्ड क्लब मैदान (Field Club Grounds) पर रविवार को तीसरी राष्ट्रीय दिव्यांग चैंपियनशिप (National Disabled Championship) का जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) ने दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के साथ समापन हो गया। पुरस्कार वितरण समारोह (Award Ceremony) के मुख्य अतिथि डीआईजी (सीआईडी) अजय सिंह राठौड़ ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 5 लाख का चेक प्रदान किया। उपविजेता मुंबई टीम को 3 लाख का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैच में जो हौंसला और जुनून खिलाड़ियों ने दिखाया, उससे इन खिलाड़ियों को उस मुकाम तक पहुंचने की हमारी उम्मीद जल्दी पूरी होगी, जहां दुनिया में हमारी इंडियन टीम (Indian team) परचम फहरा रही है। उन्होंने कहा कि आज समाज में भावनात्मक मूल्यों के तेजी से होते क्षरण को रोकने की जरूरत है, इस दिशा में नारायण सेवा संस्थान व डीसीसीआई सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं को अपने प्रयास तेज करने होंगे। उन्होंने चैंपियनशिप के मैन ऑफ द मैच सीरीज जम्मू कश्मीर के वसीम इकबाल को स्कूटी प्रदान की। नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश 'मानव' ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (Differently Abled Cricket Council of India) के सहयोग से आयोजित इस ग्यारह दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । डीसीसीआई (DCCI) के सचिव रविकांत चौहान ने चैंपियनशिप का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इसमें देश की 24 टीम ने 67 मैच खेले। इसमें डीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स का भी पूरा सहयोग मिला। संस्थान की ओर से अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सहसंस्थापिका कमला देवी, निदेशक वंदना व पलक अग्रवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण, पगड़ी, उपरना व प्रतीक चिन्ह से अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान क्रियाविंग कमेटी एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष कच्छावा, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बिजनेस ऑफिसर आलोक चित्रे स्वयं संस्थान दिल्ली के प्रोग्राम मैनेजर भूपेंद्र सिंह उपस्थित थे। डीसीसीआई के संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि मैन ऑफ द मैच पुरस्कार स्वयं संस्थान की ओर से दिए गए प्रत्येक खिलाड़ी को 11000 रुपए मिले । उन्होंने अपनी और से मैन ऑफ द सीरीज को स्कूटी प्रदान की । सेमीफाइनल क्वालीफाई करने वाले महाराष्ट्र और विदर्भ को भी 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।
- udaipur field club grounds national disabled championship jammu and kashmir second consecutive title award ceremony distinguished guests chief guest diig (cid) trophy cash prize runner-up team inspiration social values differentabled cricket council of india matches support organizers special guests rajasthan royals program manager awards distribution cash awards semi-finalists maharashtra vidarbha udaipur udaipur rajasthan udaipur news udaipur city udaipur district

Editorial
Next Story
Related News
X
