✕
कंचनजंघा एक्सप्रेस को न्यू मैनागुड़ी स्टेशन और हाटेबाजारे एक्सप्रेस को एकलाखी स्टेशन पर नए ठहराव के साथ दिखाई गई हरी झंडी
By EditorialPublished on
रेल (Rail) यात्रियों की सुविधा के लिए, ट्रेन संख्या 13173 (सियालदह – अगरतला) कंचनजंघा एक्सप्रेस (Kanchanjunga Express) को 06 अक्टूबर से और ट्रेन संख्या 13174 (अगरतला - सियालदह) कंचनजंघा एक्सप्रेस को 07 अक्टूबर से न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। साथ ही, 7 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 13163/13164 (सियालदह – सहरसा - सियालदह) हाटेबाजारे एक्सप्रेस का ठहराव एकलाखी स्टेशन पर प्रदान किया गया है। 06 अक्टूबर को डॉ. जयंत कुमार राय, माननीय सांसद (लोकसभा) ने न्यू मैनागुड़ी स्टेशन, प

x

मालीगांव । रेल (Rail) यात्रियों की सुविधा के लिए, ट्रेन संख्या 13173 (सियालदह – अगरतला) कंचनजंघा एक्सप्रेस (Kanchanjunga Express) को 06 अक्टूबर से और ट्रेन संख्या 13174 (अगरतला - सियालदह) कंचनजंघा एक्सप्रेस को 07 अक्टूबर से न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। साथ ही, 7 अक्टूबर से ट्रेन संख्या 13163/13164 (सियालदह – सहरसा - सियालदह) हाटेबाजारे एक्सप्रेस का ठहराव एकलाखी स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
06 अक्टूबर को डॉ. जयंत कुमार राय, माननीय सांसद (लोकसभा) ने न्यू मैनागुड़ी स्टेशन, पश्चिम बंगाल में नए ठहराव के साथ कंचनजंघा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में, 7 अक्टूबर को खगेन मुर्मु, सांसद (लोकसभा) ने एकलाखी स्टेशन पर नए ठहराव के साथ हाटेबाजारे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।
ट्रेन संख्या 13173 (सियालदह - अगरतला) कंचनजंघा एक्सप्रेस 19:16 बजे न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पहुंचेगी और 19:18 बजे रवाना होगी। वापसी यात्रा में, ट्रेन संख्या 13174 (अगरतला - सियालदह) कंचनजंघा एक्सप्रेस 06:05 बजे न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पहुंचेगी और 06:07 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 13163 (सियालदह - सहरसा) हाटेबाजारे एक्सप्रेस 05:04 बजे एकलाखी स्टेशन पहुंचेगी और 05:06 बजे रवाना होगी और वापसी की यात्रा में, ट्रेन संख्या 13164 (सहरसा - सियालदह) हाटेबाजारे एक्सप्रेस 21:58 बजे एकलाखी स्टेशन पहुंचेगी और 22:00 बजे रवाना होगी।
इन ट्रेनों के ये नए ठहराव उक्त क्षेत्र के रेल यात्रियों को राज्य की राजधानी की यात्रा के लिए एक और विकल्प प्रदान करेंगे। इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनटीईएस पर उपलब्ध है तथा विभिन्न समाचारपत्रों एवं पू. सी. रेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी अधिसूचित की जा रही है। यात्रियों से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इन विवरणों पर ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है।
Kanchanjunga Express, Rail

Editorial
Next Story
Related News
X
