✕
कांग्रेस विधायकों को डोटासरा की सुनाई खरी-खरी
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) के PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) एक बार फिर कांग्रेस के विधायकों पर आक्रामक रूख अपनाया है। इस दौरान डोटासरा ने उन विधायकों को जमकर निशाना बनाया, जो पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते हैं। इसको लेकर नाराज डोटासरा ने कांग्रेस के विधायकों को जमकर लताड़ लगाते हुए उनके टिकट काटने तक की चेतावनी दे डाली। इस दौरान डोटासरा पार्टी कार्यक्रम में नहीं आने से विधायकों पर गहरे नाराज नजर आए।

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । कांग्रेस (Congress) के PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) एक बार फिर कांग्रेस के विधायकों पर आक्रामक रूख अपनाया है। इस दौरान डोटासरा ने उन विधायकों को जमकर निशाना बनाया, जो पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आते हैं। इसको लेकर नाराज डोटासरा ने कांग्रेस के विधायकों को जमकर लताड़ लगाते हुए उनके टिकट काटने तक की चेतावनी दे डाली। इस दौरान डोटासरा पार्टी कार्यक्रम में नहीं आने से विधायकों पर गहरे नाराज नजर आए।
टिकट काटने की दी चेतावनी
कांग्रेस की ओर से भाजपा (bjp) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन भाजपा की ओर से राहुल गांधी (rahul gandhi) को रावण बताने वाले पोस्टर के विरोध में किया गया। इस दौरान कांग्रेस के इस प्रदर्शन में गिने- चुने विधायक ही भाग लेने के लिए पहुंचे। जबकि कई विधायक कार्यक्रम में नहीं आए। इसको लेकर डोटासरा ने ऐसे विधायकों पर अपना जमकर आक्रोश निकाला । उन्होंने ऐसे विधायकों को जमकर आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही उन्हें टिकट काटने की चेतावनी भी दे डाली।
जिनके पास समय नहीं, उनकी कांग्रेस पार्टी को जरूरत नहीं
'भाजपा ने राजनीति को व्यापार समझा'

Editorial
Next Story
Related News
X
