Pratahkal:CM Eknath Shinde requested the Central Government for approval of Ring Metro project in Thane
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ (CM Eknath Shinde) शिंदे ने ठाणे शहर में प्रस्तावित रिंग मेट्रो (Ring Metro) परियोजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी देने का अनुरोध किया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिंदे ने शुक्रवार को दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और प्रस्तावित परियोजना के लिए मंजूरी मांगी। यह परियोजना केंद्र के पास लंबित है। जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 किलोमीटर लंबी ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया और इसे मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया। विज्ञप्ति के अनुसार, मार्ग में 22 स्टेशन होंगे। ठाणे रिंग मेट्रो का 26 किलोमीटर हिस्सा ऊंचाई पर होगा और शेष तीन किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा। इसमें कहा गया कि भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में से एक को ठाणे रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा और अन्य स्टेशन को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story