Pratahkal:Absconding Chhota Rajan gang member arrested
मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने शनिवार को 28 सालों से फरार चल रहे छोटा राजन गिरोह (Chhota Rajan gang) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 1994 के डकौती प्रयास मामले में फरार चल रहे 59 वर्षीय आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी साबिर बरकतअली लखानी छोटा राजन गिरोह का एक सदस्य है, जो शहर के एंटॉप हिल इलाके में रहता था। लखानी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा सेल ने गिरफ्तारी की है।
1994 में लखानी अपने चार साथियों के साथ हथियारबंद होकर डकैती के इरादे से चेंबूर के सिंधी कैंप में एक रियल एस्टेट ब्रोकर के ऑफिस में दाखिल हुए। घटना के दौरान उन्होंने ऑन-ड्यूटी अपराध शाखा के एक अधिकारी पर भी हमला किया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 399 और 307 के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और एक स्थानीय अदालत ने इन लोगों को पांच साल की सजा सुनाई थी। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से पुलिस एनकाउंटर में तीन ढेर हो गए, जबकि लखानी सहित दो आरोपी 1995 में फरार हो गए थे। जिसके बाद अदालत ने इन लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अपराध शाखा को हाल ही में जानकारी मिली थी कि लखानी सूरत में है। जिसके बाद जाल बिछाकर लखानी को शनिवार को पुलिस ने दबोच लिया। लखानी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल मामले की जांच जारी है। सनद रहे कि छोटा राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
Editorial

Editorial

Next Story