election
उदयपुर (वि) । आगामी विधानसभा चुनाव-2023 (vidhansabha election 2023) की तैयारियों तथा भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने को लेकर राजस्थान (rajasthan) सरकार की मुख्य सचिव उषा शर्मा और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को उदयपुर संभागीय आयुक्त सभागार में उदयपुर (udaipur) और बांसवाड़ा (Banswara) संभाग के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें गृह सचिव पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद श्रीवास्तव सहित दोनों संभागीय आयुक्त व आईजी सहित सभी जिलों के कलक्टर एसपी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि इलेक्शन टाइम सर्वाधिक संवेदनशील समय होता है। इसमें प्रशासन और पुलिस के मूवमेंट और एक्शन पर ही भयमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया निर्भर करती है। इसलिए पूरी तरह से अलर्ट रहें । सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव और दबाव के निष्पक्ष होकर सख्त से सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने दोनों संभागीय आयुक्त व आईजी को हर महत्वपूर्ण घटना की सूचना मुख्यालय को देने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि चुनावी दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों और व्यक्तियों को चिन्हित करने में थाना और बीट स्तर का अधिक महत्व है। बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी ने सभी कलक्टर व एसपी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में और अधिक उर्जा के साथ काम करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद श्रीवास्तव ने सभी जिलों की तुलनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अपेक्षित एक्शन से अवगत कराया। बैठक में उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी एस प्रेमिला, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, उदयपुर कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी भुवनभूषण यादव, भीलवाड़ा कलक्टर आशीष मोदी, एसपी श्यामसिंह, चित्तौड़गढ कलक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी राजन दुष्यंत, राजसमंद कलक्टर निलाप सक्सेना, एएसपी शिवलाल बैरवा, प्रतापगढ कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी अमितकुमार, डूंगरपुर कलक्टर एल एन मंत्री, एसपी कुंदन कंवरिया, सलूम्बर कलक्टर प्रतापसिंह, एसपी अरशद अली, बांसवाड़ा कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा व एसपी अभिजीतसिंह उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story