✕
अब 53 जिलों का होगा राजस्थान
By EditorialPublished on
कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने आचार संहिता लगने से पहले तीन नए जिलों की घोषणा की है। मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में 3 नए जिले और बनाए जाएंगे। अब 53 जिलों का होगा राजस्थान । आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने आचार संहिता लगने से पहले तीन नए जिलों की घोषणा की है। मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में 3 नए जिले और बनाए जाएंगे। अब 53 जिलों का होगा राजस्थान । आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।
डीडवाना- कुचामन को दो भागों में बांटा
कुछ ही महीनों में डीडवाना- कुचामन जिले को दो भागों में बांट दिया है। डीडवाना-कुचामन पहले नागौर जिले में आते थे। इसके साथ ही चूरू से सुजानगढ़ को और टोंक से मालपुरा को अलग करके नए जिले बनाए जाएंगे। सीएम गहलोत ने कहा, हम रामलुभाया कमेटी ये 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं। बाकी क्षेत्रों से आई हुई मांगों के बारे में भी हम परीक्षण करवाएंगे । कुचामन और नावां क्षेत्र के लोग अलग जिले बनाने की मांग कर रहे थे । सुजानगढ़ के विधायक और स्थानीय लोग भी लंबे समय से मांग कर रहे थे, इसके लिए धरने दिए प्रदर्शन किए।
प्रस्ताव रामलुभाया कमेटी को भेजे
सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे ऊर्जा मंत्री रहे। डॉ. चंद्रभान मालपुरा को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, इसीलिए 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव रामलुभाया कमेटी को आज ही भेज रहे हैं। इनके सीमांकन का काम रामलुभाया कमेटी और राजस्व विभाग मिलकर करेंगे। बाकी जगह भी लोग धरने- प्रदर्शन कर रहे हैं, वे रामलुभाया कमेटी के सामने अपनी मांगें रखें।
इससे पहले बनाए गए थे 19 जिले
अगस्त के शुरुआती महीने में गहलोत सरकार ने 19 नए जिले बनाए थे। इनमें बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा को शामिल किया गया था।
राजस्थान में पहले ये 33 जिले थे
प्रदेश में इससे पहले अजमेर, अलवर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल थे।
- ashok gehlot new districts rajasthan jodhpur dausa jaipur government administration rajasthan districts new regions ramlubhaya committee local governance state expansion state reorganization district creation rajasthan cm governance changes administrative divisions rajasthan news geopolitical development rajasthan government regional reorganization districts in rajasthan administrative changes local governance expansion ashok gehlot news latest ashok gehlot news rajasthan news news rajasthan jodhpurrajasthan news latest news news todayRajasthan District Reorganization

Editorial
Next Story
Related News
X
