✕
डोंगरी में मनाया नशा मुक्ति दिवस
By EditorialPublished on
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति दिवस (Drug Free Day) का आयोजन डोंगरी में हुआ। सलाहकारों ने बच्चों को अच्छा और सम्मानित जीवन जीने के बारे में समझाया।

x

मुंबई । अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति दिवस (Drug Free Day) का आयोजन डोंगरी में हुआ। सलाहकारों ने बच्चों को अच्छा और सम्मानित जीवन जीने के बारे में समझाया। पूर्व अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने अणुव्रत की जानकारी दी। सप्ताह संयोजक सुरेश मेहता, सहसंयोजक अरविंद सोनी, दक्षिण मुंबई संयोजक नरेन्द्र मूणत, सहसंयोजक बाबूलाल धींग, सहसंयोजक निलेश धाकड़, लतिका डागलिया, बंसीलाल धाकड़, प्रवीण डागलिया, सुमित सुराणा एवं नशा मुक्ति संयोजक किशन राठौड़ उपस्थित थे। आभार ज्ञापन दक्षिण मुंबई युवक परिषद् अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया।
Next Story
Related News
X

