Pratahkal:Celebrated Drug Free Day
मुंबई । सायन कोलीवाड़ा में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत नशा मुक्ति दिवस (Drug Free Day) मनाया गया। शुरुआत अणुव्रत गीत से अरविंद सोनी और टीम ने की। स्वागत क्षेत्रीय संयोजक कैलाश परमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ पृथ्वीराज अग्रवाल और निधि गुप्ता ने बताया कि नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। अणुव्रत समिति मुंबई (Anuvrat Samiti Mumbai) अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, सप्ताह संयोजक सुरेश मेहता, सहसंयोजक अरविंद सोनी, अविनाश इटोदिया, युवक परिषद् अध्यक्ष हिम्मत सोलंकी, मंत्री भरत मेहता, दलपत सिंह, सरिता ढालावत, कोलीवाडा महिला मंडल संयोजिका अनिता डागी, पुष्पा कोठारी, सीमा सोनी, भाग्यवती परमार, अमित मेहता, मनिषा बडाला की उपस्थिति रही। संचालन मधु मेहता ने किया। आभार ज्ञापन अणुव्रत सह संयोजिका तरुणा कोठारी ने किया।
Next Story