✕
प्रदेश में सर्दी की दस्तक
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) से मानसून विदा होने के बाद अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस सीजन में राजस्थान के किसी शहर में कल पहली बार पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। बीती रात 12 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इस कारण इन शहरों में रात में कूलर-पंखे भी बंद हो गए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक नया वेस्टन डिस्टबेंस अगले एक-दो दिन में उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय होगा। इससे गिलगिट बाल्टिस्तान (Baltistan), कश्मीर (Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) एरिया में बारिश हो सकती है । इस सिस्टम के चले जाने के बाद उ

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (rajasthan) से मानसून विदा होने के बाद अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस सीजन में राजस्थान के किसी शहर में कल पहली बार पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। बीती रात 12 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इस कारण इन शहरों में रात में कूलर-पंखे भी बंद हो गए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक नया वेस्टन डिस्टबेंस अगले एक-दो दिन में उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय होगा। इससे गिलगिट बाल्टिस्तान (Baltistan), कश्मीर (Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) एरिया में बारिश हो सकती है । इस सिस्टम के चले जाने के बाद उत्तर भारत (Utter Pradesh) से फिर से ठंडी हवाएं चलेगी। पंजाब (panjab), हरियाणा, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखे तो बीती रात सबसे ज्यादा ठंडक सीकर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर के अलावा हनुमानगढ़ (Hanumangarh), चूरू (Churu), करौली (Karauli), फतेहपुर (Fatehpur), सिरोही (Sirohi), बारां (Baran), धौलपुर (Dholpur), उदयपुर (Udaipur), पिलानी (Pilani), अलवर (Alwar) और भीलवाड़ा (Bhilwara) में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा । शेखावाटी अंचल के ग्रामीण इलाकों में तापमान गिरने से रात में पंखों का उपयोग बंद हो गया और लोग अब हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे है ।
फलौदी को छोड़कर सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी अब रात में ठंडक बढ़ गई। जयपुर के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, पाली, गंगानगर में भी न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
वेर्स्टन डिर्स्टबेंस होगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत से मानसून के जाने की संभावना प्रबल है और अब धीरे-धीरे वेस्टन डिस्टबेंस (डब्ल्यूडी) सक्रिय होने लगे है। जल्द ही एक- दो दिन में एक सक्रिया डब्ल्यूडी उत्तर भारत पर एक्टिव होगा । इसका असर गिलगित बाल्टिस्तान, कश्मीर और लद्दाख एरिया में देखने को मिलेगा। इस सिस्टम से यहां बारिश हो सकती है। बारिश के बाद जब यहां से ये सिस्टम हटेगा तो ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेगी, जिससे राजस्थान समेत उत्तरी भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट हो सकती है।
राजस्थान में अगले 4 दिन मौसम शुष्क
राजस्थान में मौसम की स्थिति देखे तो अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस कारण दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा । उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा चूरू, सीकर, झुंझुनूं में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर एरिया में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
