Prahahkal:Businessman Fraud of Rs 151 crore-Thane
मुंबई । एक कारोबारी (Businessman) का भरोसा हासिल कर उसे ठगी (Fraud) का शिकार बनाने की एक और वारदात सामने आई है। हालांकि इस ठगी कांड में 151 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। ठाणे अपराध शाखा ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नामजद आरोपियों के नाम दानसिंह शेरसिंह मावरी ऊर्फ धरमसिंह मावरी (45), अमितसिंह खाती (32), संजय पडेल और उनका एक और साथी है। शिकायतकर्ता पारसकुमार केशुलाल जैन (60) का भिवंडी में इलेक्ट्रीक माल की बिक्री का बड़ा कारोबार है। चारों आरोपियों ने पहले 26 मार्च 2008 से 17 जुलाई 2023 तक जैन के भरोसे का फायदा उठाते हुये अपने आर्थिक लाभ के लिये शिकायतकर्ता के फर्जी दस्तखत, अंगूठे की छाप आदि के जरिये फर्जी बिक्री अनुबंध को प्रामाणिक दस्तावेज के तौर पर पेश करते हुये करीब 150 करोड़ से ज्यादा के घपले को अंजाम दिया। इसके अलावा इन्होंने शिकायतकर्ता कारोबारी से लिये 1 करोड़ 65 लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रिक माल का भुगतान भी नहीं किया।
ठगी कांड की खास बात यह है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता कारोबारी के फर्जी दस्तखत के जरिये भिवंडी के हाईप्रोफाइल अरिहंत सिटी फेज वन और टू में फ्लैट्स की बिक्री कर डाली थी। शिकायतकर्ता जैन के मुताबिक, जानलेवा धमकी देकर उनसे जबरदस्ती चेक पर दस्तखत भी कराये गये थे। पारसमल केशुलाल जैन ने ठाणे अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त से इस मामले की शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद अपराध शाखा ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Editorial

Editorial

Next Story