pm modi
जोधपुर ( कार्यालय संवाददता)। राजस्थान (rajasthan) में इसी साल विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) होने हैं। चुनाव से पहले यहां जुबानी जंग काफी तेज है। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जोधपुर (jodhapur) में मौजूद थे। यहां उन्होंने करोड़ों रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद राज्य में अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण के शुरूआत में प्र.म. मोदी (PM Modi) ने गहलोत पर चुटकी भी ली। प्र.म. मोदी ने कहा, मैं अभी जोधपुर में ही करीब 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकर्पण करके आया हूं। ये एक सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन मुख्यमंत्री जी गायब थे। मुख्यमंत्री इसलिए गायब थे क्योंकि उनको भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उन्हें कहता हूं कि आप विश्राम कीजिए। इसके बाद प्र.म. ने यहां कई मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा ।
'एयरपोर्ट से शानदार रेलवे स्टेशन बनाउंगा'
एयरपोर्ट शानदार बनाने का फैशन है, क्योंकि वहां बड़े-बड़े लोग जाते हैं। गरीब रेलवे स्टेशन जाता है, इसलिए मैं रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट से भी बढ़िया बना दूंगा । इसमें जोधपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
'लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए'
राजस्थान में 5 साल सरकार एक कदम भी नहीं चली। यहां 24 घंटे कुर्सी का खेल चलता रहा। लोग कहते हैं कि लाल में कांग्रेस के करप्शन की हर काली करतूत शामिल है। लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए। कांग्रेस (congress) यह राज खुलने नहीं देगी, इसलिए भाजपा (bjp) सरकार बननी चाहिए।
'पेपरलीक माफियाओं को मिटा देंगे'
कांग्रेस के पेपर लीक माफिया ने यहां के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। राजस्थान का युवा इंसाफ मांग रहा है। चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने युवाओं को माफियाओं के हवाले कर दिया। ऐसे हर माफियाओं के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें मिटा देगी।
'कांग्रेस विधायक खुद असुरक्षित महसूस कर रही'
कांग्रेस विधायक खुद असुरक्षित महसूस करती यहां की क है। जोधपुर, सांचौर, जालोर में बेटियों के खिलाफ अपराध हुए। भाजपा आएगी तो महिला सुरक्षा लाएगी। कांग्रेस वाले आए दिन देश की बेटियों के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
'वैक्सीन वॉर मूवी का जिक्र'
आजकल एक फिल्म आई है, जिसका नाम वैक्सीन वॉर है। उस फिल्म में बढ़िया तरीके से वैज्ञानिकों की मेहनत को दर्शाया है। मैं फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि आपने विज्ञान की ताकत दिखाई ।
'मैंने गरीबी को जीया है'
गरीबी क्या होती है, उसकी तकलीफें कैसे होती है, यह मैं जानता हूं। मैंने गरीबी को जीया है। 2014 के बाद हमने ऐसी नीति बनाई, जिससे गरीबी दूर हो रही है।
प्रदेशाध्यक्ष बोले- गहलोत ने पीएफआई को कार्यक्रम में बुलाया
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को राजस्थान विकास का सुझाव देने के लिए आतंकी संस्था पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को भी बुलाया है। आमंत्रित संस्थाओं की सूची में 41वें या 42वें नंबर पर पीएफआई का नाम है।
पानी की योजना में भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा'
कांग्रेस को बेटियों की परेशानी से मतलब नहीं है। पानी की समस्या राजस्थान में है, हम हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन यहां की सरकार काम में रूकावट डाल रही है। यहां तो पानी की योजना में भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हमने एक घंटे में नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया'
हिंदुस्तान के कई राज्य पानी के लिए मार-काटने वाली लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा का चरित्र देखिए कि जब गुजरात में मैं सीएम था, तो नर्मदा के पानी की राजस्थान को जरूरत थी। हमने एक घंटा नहीं लगाया, यह हम उपकार नहीं कर रहे, हम गर्व करते हैं।
Next Story