Siyada Pulia Inauguration Controversy
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के समीप बिछड़ी ग्राम पंचायत (Bichhadi Gram Panchayat) में हाल में स्वीकृत हुई सिंयाड़ा पुलिया (Siyada Pulia) को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) में राजनीति शुरू हो गई है। इस पुलिया के स्वीकृति होते ही पूर्व विधायक और मावली प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ जाकर शिलान्यास कर दिया। शिलान्यास के कुछ देर बाद शिला पट्टिका ही ही मौके से गायब हो गया। इधर इस मामले में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने आरोप लगाया कि यह पुलिया उन्होंने सेंशन करवाई थी और पुष्कर डांगी ने जबरन शिलान्यास कर दिया, वहीं पूर्व विधायक और मावली प्रधान पुष्कर डांगी का कहना है कि यह पुलिया उन्होंने सेंशन करवाई है, इसके लिए जयपुर चक्कर काटे है।
जानकारी के अनुसार मावली विधानसभा में आने वाली बिछड़ी पंचायत समिति में सियांड़ा गांव में एक पुलिया निर्माण की सख्त जरूरत थी, जिसको लेकर काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। यह गांव बेड़च नदी पर आता है और नदी करीब 9 मीटर चौड़ी है और यहां पर मात्र एक रपट बनी है। बारिश के दिनों में इस रपट पानी में डूब जाती है, जिससे इस गांव का सम्पर्क शहर से कट जाता है। जिस पर स्थानीय लोग भी चाहते थे कि यहां पर एक बड़ी पुलिया बने ताकी लोगों को राहत मिले। इस पर लोगों ने प्रयास किया। इधर सरकार ने इस पुलिया के लिए ढाई करोड़ रूपए स्वीकृत किए। जैसे ही इस पुलिया बनाने को लेकर ढ़ाई करोड़ रूपए स्वीकृत हुए तो भाजपा और कांग्रेस में होड़ मच गई और भाजपा नेता इसका श्रेय ले रहे है। स्थानीय उपसरपंच लोकेश पालीवाल का कहना है कि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने इस पुलिया के लिए विधानसभा में मामल उठाया और स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल से सम्पर्क कर पैसा स्वीकृत करवाया है। इधर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पूर्व विधायक पुष्कर डांगी ने जयपुर चक्कर काटकर पैसा स्वीकृत करवाया है।
इस राजनीति के बीच में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने इस पुलिया का शिलान्यास करवा दिया। मावली पूर्व विधायक व मावली प्रधान पुष्कर डांगी अपने समर्थकों के साथ गए और इस सिंहाड़ा गांव में पत्थर लगाकर शिलान्यास कर दिया। इस दौरान कांग्रेस के अधिकांश नेता मौजूद थे। शिलान्यास के कुछ देर बाद शिलान्यास वाला पत्थर ही कोई उखाड़ कर ले गया। मौके पर केवल पत्थर लगाने के निशान मौजूद है। इधर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने इस शिलान्यास की निंदा की है। उनका कहना है कि सारी मेहनत तो मैने की और पुष्कर डांगी बिना कुछ किए ही शिलान्यास कर चले गए।
हमने सोशल मीडिया व अधिकारियों के सामने उठाया मामला
स्थानीय उपसरपंच लोकेश पालीवाल ने बताया कि इस पुलिया से हो रही परेशानियों को देखते हुए हमने विधायक धर्मनारायण जोशी के सामने परेशानी रखी तो उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाया इस मुद्दे को हमने सोशल मीडिया व अधिकारियों के सामने उठाया अब जब पैसा स्वीकृत हुआ तो कांग्रेस के लोग श्रेय से गए।
Editorial

Editorial

Next Story