✕
सहाड़ा भाजपा में खलबली, पितलिया का नाम आते ही विरोध शुरू
By EditorialPublished on
गंगापुर (प्रातः काल संवाददाता)। भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट से समाजसेवी लादुलाल पितलिया के नाम की चर्चा होते ही एक ओर आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं टिकिट के अन्य दावेदारों में बुधवार को खलबली मच गई। आनन फानन मे गलोदिया स्थित झांतला माताजी मन्दिर में आलाकमान पर दबाव बनाने को लेकर पार्टी के खिलाफ गुप्त मीटिंग हो गई। पार्टी आलाकमान को जिताऊ प्रत्याशी के रूप में उभरकर आए लादुलाल पितलिया के अलावा अन्य जाट दावेदारों मे से किसी को भी टिकिट देने की मांग की गई है।

x
गंगापुर (प्रातः काल संवाददाता)। भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट से समाजसेवी लादुलाल पितलिया के नाम की चर्चा होते ही एक ओर आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं टिकिट के अन्य दावेदारों में बुधवार को खलबली मच गई। आनन फानन मे गलोदिया स्थित झांतला माताजी मन्दिर में आलाकमान पर दबाव बनाने को लेकर पार्टी के खिलाफ गुप्त मीटिंग हो गई। पार्टी आलाकमान को जिताऊ प्रत्याशी के रूप में उभरकर आए लादुलाल पितलिया के अलावा अन्य जाट दावेदारों मे से किसी को भी टिकिट देने की मांग की गई है। गौरतलब है कि हाल ही मे संपन्न हुए उपचुनाव में यहाँ परंपरागत जाट प्रत्याशी को टिकिट दिए जाने से यहाँ पार्टी को करीब 42000 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा है और उस वक्त पितलिया द्वारा भरे गए निर्दलीय उम्मीदवार के फॉर्म को उठाने के लिए जिस प्रकार का दबाव बनाया गया उसका बदला जनता ने भाजपा को भारी हार से चुका दिया। घटनाक्रम को देखते हुए सी श्रेणी में आ चुकी सीट पर टिकिट के दावेदारों मे से अधिकतर ने अब तक एक स्वर में यहाँ गैर जाट प्रत्याशी को चुनाव मैदान में आजमाने की मांग करते हुए अपने अपने लिए टिकिट की वकालात की थी, जिस पर पार्टी द्वारा गंभीरता से मंथन करते हुए जाट प्रत्याशी के साथ साथ गैर जाट प्रत्याशी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर अचानक तेज़ी से पितलिया का नाम वायरल होते ही जाट दावेदारों मे हड़कम्प मच गया और अब तक एक दूसरे के खिलाफ टिकिट की मांग करने वाले गैर जाट दावेदारों सहित जाट दावेदारों मे पूर्व विधायक बालूराम जाट, पूर्व प्रत्याशी रूपलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल जाट, नाथूलाल गाडरी, गोपाल दाधीच, गंगापुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बलवीरसिंह, बाबूलाल मेहता, पूर्व संयोजक नाथूलाल शर्मा, अरविंद चौधरी आदि एकजुट हुए। हालांकि बैठक में भी जाट और गैर जाट दावेदार के रूप में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई बल्कि दागी और बागी प्रत्याशी के विरोध का निर्णय लिया गया। जबकि बैठक में मौजूद रूपलाल जाट भी पूर्व मे भाजपा के खिलाफ बाग़ी चुनाव लड़ चुके है तो उप चुनावों ने भाजपा से टिकिट नही मिलने पर रूपलाल जाट गुट ने न केवल अंदरूनी कारसेवा की बल्कि अपने भाई को रालोपा से चुनाव मे उतार दिया वहीं 2018 के चुनावों में भी पार्टी द्वारा रूपलाल जाट को प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. रतनलाल जाट गुट द्वारा भी कारसेवा की गई थी और उनके समर्थक निर्दलीय पितलिया के साथ लगे रहे।
इनका कहना है-
पार्टी स्तर पर अभी किसी को टिकिट नही दिया गया है और जिसे भी पार्टी टिकिट देगी उसे जिताकर लायेंगे, बैठक में पितलिया के लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका में नही होने की पदाधिकारियों ने बात कही है, पार्टी हाईकमान को इस बारे में अवगत करवाया दिया गया है।
- रूपलाल जाट, पूर्व प्रत्याशी
मैं पिछले 15 साल से भाजपा में सक्रिय हूं हमने रायपुर में प्रधान बनवाया है. पार्टी मुझ पर विश्वास जताती है तो अवश्य चुनाव लडूंगा और जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करूंगा, आज की बैठक को लेकर मुझे कुछ नहीं कहना है, निर्दलीय चुनाव तो पहले भी खूब लड़ चुके है, मैने भाजपा को मजबूत करने का काम किया है।
- लादूलाल पितलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष, रायपुर
- gangapur morning conversation bhilwara social worker ladulal pitaliya discussion ticket controversy gupt meeting election jat candidates non-jat candidates upcoming elections viral name political pressure baluram jat ruplal jat shankar lal jat nathulal gadari gopal dadhich balveer singh babulal mehta nathulal sharma arvind choudhary ratan lal jat organizational role party ticket high command political activity active bjp member party trust narendra modi prime minister strengthen bjp independent elections strengthening the party Rajasthan Politics

Editorial
Next Story
Related News
X
