✕
राजस्थान विधानसभा चुनाव
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) में कांग्रेस (congress) के चुनाव अभियान को लेकर अपनाई जा रही रणनीति से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। नाराज नेताओं की नाराजगी अन्य नेताओं को दरकिनार कर सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) और उनकी सरकार के प्रचार-प्रसार को लेकर है । नाराज नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) व महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) तक अपनी बात पहुंचाई है। चुनाव अभिया

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) में कांग्रेस (congress) के चुनाव अभियान को लेकर अपनाई जा रही रणनीति से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। नाराज नेताओं की नाराजगी अन्य नेताओं को दरकिनार कर सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) और उनकी सरकार के प्रचार-प्रसार को लेकर है । नाराज नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) व महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) तक अपनी बात पहुंचाई है। चुनाव अभियान की वर्तमान रणनीति से नाराज नेताओं ने आलाकमान के समक्ष अपनी नाराजगी पहुंचा कर कहा कि अब तक केवल गहलोत की फोटो के ही होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इंटरनेट मीडिया में भी केवल सीएम को दिखाया जा रहा है। किसी भी प्रचार सामग्री में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (soniya gandhi), खरगे, राहुल व महासचिव प्रियंका गांधी के फोटो का उपयोग नहीं किया गया है।
नाराज नेताओं का कहना है कि विभिन्न माध्यमों से यह दिखाना का प्रयास किया गया कि गहलोत के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है। जबकि राहुल और प्रियंका ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) सहित अन्य नेताओं को सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने और चुनाव के बाद सीएम को लेकर निर्णय करने का वादा किया था। सूत्रों के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने तो राहुल तक यह संदेश पहुचाया बताया कि गहलोत सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के चहरे भी आगे रहने चाहिए।
अब कर्नाटक के रणनीतिकारों को जिम्मा सौंपने पर मंथन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभिय की रणनीति बनाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल (Shashikant Senthil) और सुनील कानुगोलू (Sunil Kanugolu) का राजस्थान के चुनाव अभियान में उपयोग करने को लेकर मंथन तेज हो गया है। सेंथल को वार रूम का प्रभार दिया गया है। वर्तमान में राजस्थान में चुनाव अभियान का जिम्मा संभाल रहे डिजाइन बाक्स के नरेश अरोड़ा ने कर्नाटक (karnataka) में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के लिए कैपिनिंग की थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
