✕
अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान
By EditorialPublished on
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Sarkar) ने एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG gas cylinder) के दाम को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है। यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा और लाभार्थियों के लिए अब एक सिलेंडर का दाम 600 रुपये होगा।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Sarkar) ने एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG gas cylinder) के दाम को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। मोदी कैबिनेट ने उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) के लाभार्थियों को एक और तोहफा देते हुए रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 100 रुपये और बढ़ा दिया है। यानी बीते दिनों 200 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी के बजाय अब 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगा और लाभार्थियों के लिए अब एक सिलेंडर का दाम 600 रुपये होगा।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाने का ऐलान किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया।
गौरतलब है कि इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर भी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की थी । उस समय गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी। वहीं अब सब्सिडी (subsidy) 200 से बढ़ाकर 300 रुपये की गई है।
9.60 करोड़ है उज्ज्वला लाभार्थियों की तादाद
पीएम उज्जवला योजना को 1 मई 2016 में शुरू किया गया था और योजना के तहत लाभार्थियों को पहली बार में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा फ्री में दिया जाता है। इसके लाभार्थियों की तादाद फिलहाल तक 9.60 करोड़ है। वहीं रक्षाबंधन मौके पर एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान करने के साथ ही केंद्र सरकार ने इसमें 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ने को मंजूरी दी थी, इस इजाफे के बाद देश में उज्जवलता हितधारकों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख हो जाएगी।
आम नागरिकों के लिए इतने का सिलेंडर
सिलेंडर पर इससे पहले मिली राहत का लाभ न केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिला था, बल्कि आम नागरिकों के लिए रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में आम नागरिकों के लिए 1412 किलो के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये पर आ गई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
