Prahahkal:Hindi Fortnight ends
मुंबई । क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई (Mumbai) में हिंदी (Hindi) पखवाड़ा समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अपर आयुक्त अनिल कुमार साहु ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र थे। उप निदेशक (राजभाषा) अंकिता बनर्जी ने स्वागत किया। हिंदी पखवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सबसे अधिक हिंदी में काम करने वाली रोकड़ शाखा को शील्ड दी गई।
अध्यक्षीय भाषण में अनिल कुमार साहु ने कहा कि हिंदी की प्रगति निरंतर की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय एकीकरण के लिए हिंदी का महत्व बताया और कहा कि राष्ट्र को मजबूत करने की भाषा हिंदी ही बन सकती है। उप निदेशक आशुतोष गिरि एवं आलोक गुप्ता सक्रिय रहे।
Next Story