Prahahkal:ED summons Ranbir Kapoor in betting app case
मुंबई । बॉलीवुड (Bollywood) स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। ईडी ने ये समन सट्‌टेबाजी से जुड़ी महादेव ऐप मामले में भेजा है। एक्टर रणबीर कपूर पर महादेव ऐप को प्रोमोट करने के सिलसिले में 6 अक्टूबर को ईडी ने पूछताछ के लिए दफ्तर में बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को एक्टर रणबीर कपूर को समन जारी किया। दरअसल उन्हें महादेव बैटिंग के बारे में चल रही जांच के विषय में पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। यह पूरा मामला ऑनलाइन लॉटरी के जरिए मनी लांड्रिंग के मामले से जुड़ा हुआ है और इस मामले में बॉलीवुड के एक दर्जन से अधिक सितारे ईडी की रडार पर हैं। कुछ हफ्ते पहले ही टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनि, नेहा कक्कड़, राहत फतेह अली खान जैसे कलाकारों का नाम सामने आया था। अब इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है और रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
  • सितारों पर गिरेगी गाज
बीते महीने ईडी ने इस मामले में देश के कई हिस्सों में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी ने ₹417 करोड रुपए बरामद किए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सौरभ चंद्राकर की शादी की जानकारी का वीडियो सामने आया था। शादी में 200 करोड़ रुपए पानी की तरह बहाए गए थे। यह खबर भी सामने आई थी और इस शादी के बाद से ईडी की रडार पर सौरभ चंद्र आया और अब बॉलीवुड सितारों का भी इसमें में कनेक्शन नजर आ रहा है। शादी में ये सभी सितारे भी मेहमान बने हुए थे। ऊपर दिए गए नाम के अलावा नुसरत भरूच, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, विशाल ददलानी, पुलकित सम्राट, भारती सिंह, भाग्यश्री और कृति खरबंदा का नाम इस विषय में जुड़ रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story