✕
दोस्तों के साथ मिलकर करते बाइक चोरी, 3 आरोपियों को पकड़ा
By EditorialPublished on
जोधपुर (कासं ) । जोधपुर ग्रामीण (Jodhpur Rural) की बिलाड़ा थाना पुलिस (Bilara police station) ने बाइक चोर (Bike Thief) गैंग को पकड़ा है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर चोरी की दर्जन पर वारदातों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। वाहन चोरों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गैंग का खुलासा किया है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर मौका पाकर बाइक चुराते थे ।

x

ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 30 सितंबर को दीपक सैनी ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 26 सितंबर को वह किसान भोजनालय पर खाना खाने गया हुआ था। जहां से उसकी बाइक को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू गई। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मामले में श्रवण पुत्र बीरम राम निवासी पडासला कला पुलिस थाना बिलाड़ा को गिरफ्तार किया तो उसने किसान भोजनालय से बाइक चुराना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताएं। इस पर पुलिस ने देवाराम पुत्र रिखाराम निवासी रैपडावास पुलिस थाना शिवपुरा, दिलीप पुत्र गणपतराम निवासी पडासला पुलिस थाना बिलाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जैतारण कस्बे से चार बाइक, बिलाड़ा से तीन बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ में बाइक चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी भंवरलाल, हेड कांस्टेबल गिरवरदान, हीरालाल, कांस्टेबल नेमीचंद, ओमप्रकाश, नमो नारायण, श्याम सिंह और रामलाल शामिल रहे।
- Bike Theft Gang Bike Theft Case Arrested Suspects Rural Police Rajasthan Jodhpur Crime Investigation CCTV Footage Stolen Motorcycles Criminal Network Vehicle Robbery Crime Prevention Criminal Activities Police Operation Crime Report Criminal Gang Crime Surveillance Crime Detection Stolen Property Suspects Apprehended Crime Suspects Bike Theft Incidents Bike Theft Gang Arrested

Editorial
Next Story
Related News
X