✕
'गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है, गिनती भूल गए क्या ?
By EditorialPublished on
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। जयपुर (Jaipur) के बिड़ला ऑडिटोरियम (Birla Auditorium) में बीजेपी (BJP) के 'आपणो राजस्थान (Apno Rajasthan), सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की लॉन्चिंग हुई। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैंपेन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए।

x

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को कहा- आपके सुझाव से राजस्थान मजबूत होगा। यह संकल्प पत्र एक दस्तावेज ही नहीं है। यह हमारा लक्ष्य है, जिसे हमें पूरा करना है। कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया। कांग्रेस की संस्कृति थी कि इनके नेता जंगल में चूना लगाकर जनता को बताते थे कि यहां से सड़क निकलेगी। भोली भाली जनता उसे मान भी लेती थी। चुनाव हो जाते थे और जनता को चूना लग जाता था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने उस संस्कृति को बदला। उन्होंने रिपोर्ट कार्ड की संस्कृति शुरू की। जो कहा है वो करेंगे और उसे बताएंगे। अब तो यह हो गया है कि जो कहा है, उसे करेंगे और जो नहीं कहा उसे भी पूरा करेंगे। हमने कहा - धारा 370 हटाएंगे। उसे हटा दिया। हमने कहा- मंदिर वहीं बनाएंगे। हमारे विरोधी कहते थे, तिथि कब बताएंगे। अब हम कहते हैं जनवरी में आपको बुलाएंगे। नड्डा ने मिशन-2030 पर चुटकी लेते हुए कहा- मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन 2030 के पोस्टर लगे हैं। गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या ? गहलोत साहब गुलाटी खा जाओगे।
वादा करना आसान, उसे धरातल पर उतारना मुश्किल
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- वादा करना बहुत आसान होता है, लेकिन उसे धरातल पर उतारना आसान नहीं होता है। ये जो वादे (रेवड़ियां मैं कहना नहीं चाहती) कांग्रेस दे रही है। इसमें यह देखना भी होगा कि इसे कैसे पूरा करेंगे। प्रदेश का पूरा खजाना खाली हो गया। अगर यह वापस आ भी गए तो इनके लिए भी मुसीबत हो जाएगी। वसुंधरा ने कहा- कांग्रेस ने संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था, लेकिन हम जानते थे कि संपूर्ण कर्जा माफ हो ही नहीं सकता है। कॉमर्शियल बैंकों का कर्जा माफ हो ही नहीं सकता। आज देख लो कर्जा माफ हुआ क्या ?
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत 2030 के लिए सुझाव मांग रहे हैं। प्रदेश की जनता ने एक ही सुझाव दिया है गहलोतजी आप घर बैठ जाओ, राजस्थान मोदी और नड्डा जी के हवाले कर दो।

Editorial
Next Story
Related News
X