Ayodhya road construction
अयोध्या (एजेंसी)। राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Temple) में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) को चारों तरफ से चारमार्गी सड़कों से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अयोध्या धाम शहर के अंदर भी अनेक मार्गों को चारमार्गी बनाया जा रहा है। अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार कई सड़कों को चारमार्गी कर रही है अयोध्या धाम से आंबेडकर नगर जनपद होते हुए बसखारी तक चारमार्ग सड़क का निर्माण 400 करोड़ की लागत से चल रहा है जिसमें अधिकांश काम पूरा हो गया है। इसी प्रकार अयोध्या से सुल्तानपुर प्रयागराज मार्ग को भी अब चारमार्ग बनाया जा रहा है।
अयोध्या से रायबरेली मार्ग को चारमार्ग का बना दिया गया है। इसी प्रकार से अयोध्या सरजू तट से बिलवहर घाट तक 132 करोड़ की लागत से सुधारीकरण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। अयोध्या धाम से गोंडा होते हुए बलरामपुर तक चारमागी सड़क बनाई जा रही है। अयोध्या धाम से छपिया मंदिर मार्ग को भी चार मार्ग किया जा रहा है। अयोध्या धाम के अंदर रामपथ मार्ग 14 किलोमीटर लगभग है। उस पर भी रात दिन काम चल रहा है। अयोध्या के श्रृंगार हाट से राम जन्मभूमि पर भक्तिपच मार्ग पर निर्माण कार्य तेजी से पूरा होने वाला है। योध्या की विरला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए राम जन्मभूमि पर सरकार फोरलेन मार्ग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसी रास्ते से अब श्रद्धालु दर्शन पूजन करने जा रहे हैं। अयोध्या के चारमार्ग सरजू पुल के पास से नया घाट तक भक्ति पथ का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। अयोध्या धाम के मुहावरा अंडरपास से राम जन्मभूमि पर कर तक 449 करोड़ की लागत से पुल और सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है।
हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के पीछे से होकर अंगद टोलाहोकर श्री राम अस्पताल तक सड़क - का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार अयोध्या को अनेक सड़कों को चौड़ीकरण किया जा रहा है। अयोध्या की | सरजू तट झुनकी घाट होते हुए राम जन्मभूमि परिसर तक 'मार्निंग वॉक' पथ का निर्माण भी किया जा रहा है। अयोध्या 10 में इन दिनों चारों तरफ सड़कों का निर्माण कार्य से चल रहा है क्योंकि अयोध्या का दीप उत्सव मेला तथा कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, पंचकोशी और 14 कोसी परिक्रमा भी इसी माह में संपन्न की जानी है। दीपोत्सव | कार्यक्रम 11 नवंबर को सुनिश्चित किया | गया है। इसकी तैयारियां अवध विश्वविद्यालय करा रहा है। अयोध्या धाम में राम पथ के निर्माण को लेकर सड़क के | चौड़ीकरण के मामले में अनेक मकान ध्वस्त किए गए हैं और अनेक जगहों पर सड़क निर्माण में परेशानी भी आ रही है। अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के भी चौड़ीकरण करने का काम शुरू हो गया है।
Next Story