Prahahkal:Anuvrat Inspiration Day in Vasai
मुंबई । अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह में अणुव्रत प्रेरणा दिवस जिला परिषद विद्यालय वसई (Vasai) पश्चिम में मनाया गया। आशा गुंदेचा ने अणुव्रत के नियमों की जानकारी दी। मनोज मेहता ने लघु कथा से अणुव्रत का महत्व समझाया। पश्चिम जोन संयोजक रमेश हिंगड़ ने अणुव्रत की स्थापना की जानकारी दी। क्षेत्रीय संयोजक भगवतीलाल चौहान ने आभार ज्ञापित किया। सहसंयोजक रमेश ढालावत, पारस बाफना, नालासोपारा सहसंयोजक अरविंद धाकड़, क्षेत्रीय सहसंयोजक विकास ईंटोदिया, सहसंयोजिका आशा गुंदेचा, सुनीता सिंघवी, अनिता बोहरा आदि सक्रिय रहे।

Next Story