✕
पुणे से नागपुर तक पैदल मार्च करेंगे रोहित पवार
By EditorialPublished on
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में युवाओं की समस्याओं को सामने लाने के लिए पुणे से नागपुर (Pune to Nagpur) तक ‘युवा संघर्ष यात्रा’ (Yuva Sangharsh Yatra) निकालेंगे। कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र (Jamkhed Assembly Constituency) का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित पवार ने मंगलवार को प्रेस क़ॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

x

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में युवाओं की समस्याओं को सामने लाने के लिए पुणे से नागपुर (Pune to Nagpur) तक ‘युवा संघर्ष यात्रा’ (Yuva Sangharsh Yatra) निकालेंगे। कर्जत जामखेड विधानसभा क्षेत्र (Jamkhed Assembly Constituency) का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित पवार ने मंगलवार को प्रेस क़ॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। रोहित पवार ने कहा कि पैदल मार्च 24 अक्टूबर को शुरू होगा और 800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। यह मार्च 13 जिलों से होकर गुजरेगा और विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में समाप्त होगा। रोहित पवार ने कहा, ‘‘देश में युवाओं के सामने आने वाले कई मुद्दों को देखने के बाद, चाहे वह संविदा भर्ती से संबंधित हो या विभिन्न सिविल सेवा परीक्षाओं से संबंधित हो, मैं बेचैन हो गया और पवार साहब (एनसीपी प्रमुख शरद पवार) से मार्गदर्शन मांगा। हमने अब पुणे से नागपुर तक ‘युवा संघर्ष यात्रा’ निकालने का फैसला किया है।’’ एनसीपी विधायक रोहित पवार ने यात्रा के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दे की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान राज्य सरकार से इसके विभागों में संविदा भर्ती पर सरकारी आदेश (जीआर) को रद्द करने, तलाठी भर्ती के दौरान उम्मीदवारों से लिए गए 1,000 रुपये वापस करने समेत युवाओं से जुड़ी अन्य मांगों को उठाया जाएगा।
- युवाओं से संवाद करेंगे रोहित पवार
रोहित ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने कहा, ‘’हम यात्रा के मार्ग में युवाओं के साथ संवाद करेंगे, उनकी मांगों को दर्ज करेंगे और फिर उन मुद्दों को नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाएंगे।’’ बता दें कि हाल ही में बारामती स्थित रोहित के एक फर्म को लेकर नोटिस जारी किया गया था जिसके जवाब में रोहित ने इसे राजनीतिक विद्वेष से उठाया गया कदम बताया था और साथ ही कहा था कि आज के युवा को बदले की राजनीति पसंद नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
