Pratahkal:Railway Protection Force of Northeast Frontier Railway recovered stolen goods worth Rs 3.49 lakh from passengers.


मालीगांव । पूर्वोत्तर सीमा रेल (Northeast Frontier Railway) की रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.) ने 17 से 28 सितंबर तक इस जोन में नियमित जांच और अभियान चलाते हुए यात्रियों के चोरी (Theft) हुए सामान मामले में लिप्त 18 लोगों को पकड़ा। विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में इस जांच के दौरान, उनलोगों ने न्यू जलपाईगुड़ी, लामडिंग, किशनगंज, डिमापुर, जागी रोड, न्यू बंगाईगांव, बरपेटा रोड, होजाई और गुवाहाटी रेलवे स्टेशनों से करीब 3,49,200 रुपये का कीमती सामान सफलतापूर्वक बरामद किया।
25 सितंबर को एक घटना में, होजाई की रे.सु.ब. टीम ने होजाई रेलवे स्टेशन पर एक नियमित जांच के दौरान 03 लोगों को पकड़ा और लगभग 76,800/- रुपये मूल्य के छह मोबाइल फोन और यात्री का चोरी हुआ 5,400/- रुपये नकद बरामद किया। बाद में, बरामद वस्तुओं और पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी/होजाई के प्रभारी निरीक्षक को सौंप दिया गया।
20 सितंबर को लामडिंग की रे.सु.ब. टीम ने लामडिंग रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान 01 व्यक्ति को पकड़ा और यात्री का चोरी हुआ लगभग 23,000/- रुपये का मोबाइल फोन बरामद किया। बाद में, बरामद मोबाइल फोन और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी/लामडिंग के प्रभारी को सौंप दिया गया।
17 सितंबर को एक अन्य घटना में, न्यू जलपाईगुड़ी की रे.सु.ब. टीम ने जीआरपी/न्यू जलपाईगुड़ी के साथ संयुक्त रूप से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रुगढ़ - लालगढ़) अवध असम एक्सप्रेस में एक अभियान चलाया और यात्री से लगभग 20,000/- रुपये मूल्य के चुराए गए दो मोबाइल फोन के साथ 01 व्यक्ति को हिरासत में लिया। बाद में, बरामद मोबाइल फोन और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी/न्यू जलपाईगुड़ी के प्रभारी को सौंप दिया गया।
सितंबर, 2023 के दौरान, यात्रियों के सामान की चोरी में शामिल 82 व्यक्तियों को रे.सु.ब. द्वारा गिरफ्तार किया गया और उसके पास से यात्रियों के 13,23,885/- (लगभग) रुपये मूल्य का चोरी हुआ सामान बरामद किया। रेलवे सुरक्षा बल (रे.सु.ब.), पू. सी. रेल हमेशा किशोर लड़कों और लड़कियों को बचाने, दलालों को पकड़ने, नशीले पदार्थों या छूट चुके सामानों एवं चोरी हुए सामान को बरामद करने से लेकर रेल उपयोगकर्ताओं को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक गतिशील भूमिका निभाता है।
Editorial

Editorial

Next Story